Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 29 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
29 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 29 April 2025 12:08 PM IST

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पीड़िता अभया के पिता का बयान आया सामने

    आरजी कर पीड़िता अभया के पिता ने कहा, "CBI ने सियालदह कोर्ट और कोलकाता हाईकोर्ट में जो स्टेटस रिपोर्ट दी है, उसमें अंतर है। वहां कहा गया है कि 273 लोगों से जांच की गई है, लेकिन जो स्टेटस रिपोर्ट खुली है, उसमें 12 लोगों से पूछताछ हुई है। ऐसा लगता है कि सुप्रीम कोर्ट में जो स्टेटस रिपोर्ट दी गई थी, वह सही थी, लेकिन CBI को जो भी घटना पता चली है, उसे वह सामने नहीं ला रही है। सियालदह कोर्ट में जो मोबाइल की रिपोर्ट दी गई है, उसमें कहा गया है कि मोबाइल नहीं खुला, लेकिन दो दिन पहले मेरी बेटी की सहेलियां मुझसे मिलने आईं और बताया कि किसी ने अभया के फोन का उपयोग करके उनके साझा व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया है। CBI के पास उसके तथ्य भी हैं, लेकिन उनका कहना है कि मोबाइल नहीं खुला। हमें लगता है कि हत्या की वजह मोबाइल में ही है। हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। कोई जवाब नहीं दे रहा है। हम न्याय के लिए लड़ रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री से भी गुहार लगाई।"

  • 29 April 2025 11:58 AM IST

    बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस पार्टी पर साधा निशान

    भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "उन्हें(मल्लिकार्जुन खरगे) सबसे पहले बताना चाहिए कि पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस पार्टी का सामूहिक संकल्प क्या है। एक तरफ सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस पार्टी कहती है कि हम सरकार के साथ हैं, सख्त से सख्त कार्रवाई करें और दूसरी तरफ उनके नेता सिद्धारमैया कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उनके अन्य नेता पाकिस्तान से दोष हटाकर भारत पर दोष डालते हैं, उनके कुछ नेता पीड़ितों को झूठा साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे पहले मल्लिकार्जुन खरगे को बताना चाहिए कि कांग्रेस का सामूहिक स्टैंड क्या है।"

  • 29 April 2025 11:33 AM IST

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को लेकर बयान आया सामने

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के 'गायब' पोस्ट पर कहा, "देश की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार कितनी सजगता से देश को चला रही है। स्वाभाविक है कि विपक्ष अपनी बात रखता रहेगा, लेकिन विपक्ष के नेता का ही देश के लोगों को अता-पता नहीं रहता।"

  • 29 April 2025 11:24 AM IST

    बीजेपी सांसद सरकार को लेकर अनुराग ठाकुर बयान आया सामने

    भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "सरकार हमेशा चर्चा में विश्वास रखती है और सही समय आने पर इसमें कोई आपत्ति नहीं है। हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और जब भी सदन में किसी विषय पर चर्चा की मांग की गई, हमने उस पर चर्चा की। आज सदन में चर्चा से ज्यादा ऐसे कदम उठाने की जरूरत है जिससे पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा सके।"

  • 29 April 2025 11:22 AM IST

    भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने वाला पहला देश बन सकता है ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

    अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि टैरिफ (आयात-निर्यात पर लगने वाला शुल्क) के बीच देशों के साथ नए सिरे से आर्थिक रिश्ते बनाए जाएं। इसी वजह से भारत शायद अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने वाला पहला देश बन सकता है। उन्होंने सोमवार को कहा, "उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पिछले हफ्ते भारत गए थे और उन्होंने वहां हुई अच्छी प्रगति की बात की।"

  • 29 April 2025 10:55 AM IST

    मुंबई क्रोमा शोरूम में लगी आग पर एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने फायर ब्रिगेड पर उठाए सवाल

    मुंबई के लिंकिंग रोड पर स्थित क्रोमा शोरूम में लगी भीषण आग पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

  • 29 April 2025 10:23 AM IST

    दिल्ली सागरपुर में चोरी का खुलासा

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले के सागरपुर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अपराधी बबलू सिंह को गिरफ्तार किया है। 32 वर्षीय बबलू मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ओझर गांव का रहने वाला है। उसके कब्जे से 94 ग्राम सोना, ताले तोड़ने के औजार और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

  • 29 April 2025 10:15 AM IST

    यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की भारत और पाकिस्तान से अपील

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान से सैनिकों के बीच गोलीबारी की खबरों के मद्देनजर उपमहाद्वीप में तनाव बढ़ाने से बचने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने इस बात की जानकारी दी है। उप-प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को कहा, "वह दोनों सरकारों से अधिकतम संयम बरतने और तनाव बढ़ाने से बचने का आग्रह करते हैं।"

  • 29 April 2025 9:57 AM IST

    यमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

    यमन की राजधानी सना में तीन घरों पर रविवार रात को हुए अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हूती नियंत्रित स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक बयान में ये जानकारी दी।

  • 29 April 2025 9:40 AM IST

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे लखनऊ

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे लखनऊ पहुंच गए हैं। रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कुछ देर में अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रायबरेली के बाद वह अमेठी भी जाएंगे।

Created On :   29 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story