Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 29 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
29 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 29 April 2025 4:11 PM IST

    कोर्ट रूम में फिर वापस लौट रहे 'माधव मिश्रा' उर्फ पंकज त्रिपाठी, ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का धांसू टीजर रिलीज

    ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ ओटीटी की सबसे पॉपुलर कॉर्ट ड्रामा ने से एक है। इसके तीनों सीजन को दर्शकों का जमकर प्यार मिला। इस सीरीज में दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी के शानदार काम किया है। वहीं तीसरा सीजन देखनो को बाद से दर्शक इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमें को बढ़ाते हुए सीरीज के चौथे सीजन का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ इस मच अवेटेड सीरीज की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

  • 29 April 2025 4:05 PM IST

    शेयर बाजार सपाट बंद, आईटी शेयरों में हुई खरीदारी

    भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में कारोबार किया और करीब सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 70 अंक या 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 80,288 और निफ्टी 7 अंक की तेजी के साथ 24,335 पर था। कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

  • 29 April 2025 3:27 PM IST

    NDA एकजुट, नीतीश दोबारा बनेंगे सीएम

    बिहार सरकार में मंत्री और JDU नेता अशोक चौधरी ने कहा, "बिलकुल भी भ्रम की स्थिति नहीं है। चिराग पासवान ने भी कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी यही कहा है। विपक्ष यह खबर फैला रहा है कि NDA एकजुट नहीं है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि NDA एकजुट है, नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे और अगले 5 सालों में बिहार आर्थिक रूप से काफी तरक्की करेगा।"

  • 29 April 2025 3:14 PM IST

    भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "कांग्रेस और उसके नेता अजीबोगरीब स्थिति में हैं। राज्यों में चुनाव हो रहे हैं और जनता ने उन्हें नकार दिया है। उनके पास अपने अस्तित्व को बचाने और गांधी परिवार के प्रति अपनी भक्ति दिखाने का एकमात्र तरीका बयानबाजी करना और खबरों में बने रहना है। हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस(पहलगाम आतंकी हमला) मुद्दे को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है..."

    पहलगाम टेरर अटैक को लेकर विपक्ष द्वारा विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा, "सरकार इस मुद्दे पर फैसला लेगी और जो भी उचित होगा, उस दिशा में फैसला लेगी।"

  • 29 April 2025 2:55 PM IST

    Chhindwara News: पिकनिक मना रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

    अमरवाड़ा के ग्राम सालीवाड़ा में रविवार को पिकनिक मना रहे लगभग 10 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इनमें से दो लोग बेहोश हो गए थे। सभी घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल लाया गया। गंभीर घायल मणि वर्मा और सतीश वर्मा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

  • 29 April 2025 2:45 PM IST

    Chhindwara News: चार मौतें..अलग-अलग हादसों में महिला समेत चार लोगों ने गंवाई जान

    जिले के तीन थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर से सोमवार सुबह तक चार अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की जान चली गई। देहात थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • 29 April 2025 2:35 PM IST

    Chhindwara News: पूर्व राज्यपाल के फर्जी हस्ताक्षर कर वीआईपी को बांटे लेटर पेड, धोखाधड़ी में महामंडलेश्वर गिरफ्तार

    पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके के फर्जी हस्ताक्षर कर वीआईपी लोगों को लेटर पेड पहुंचाने पर सोमवार को महामंडलेश्वर अजय रामदास को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला 2019 का बताया जा रहा है, जिसके बाद धोखाधड़ी के इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी।

  • 29 April 2025 2:25 PM IST

    Satna News: साइबर फ्रॉड के आरोपी बैंक मैनेजर ने की खुदकुशी

    साइबर फ्रॉड के अंतरराष्ट्रीय गिरोह से संबंध रखने के आरोप में 4 महीने पहले एसटीएफ जबलपुर के हत्थे चढ़े इंडस इंड बैंक के मैनेजर मेदनीपाल चतुर्वेदी पुत्र सुदामा प्रसाद चतुर्वेदी 42 वर्ष, निवासी ज्ञान कॉलोनी मैहर, ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात को घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

  • 29 April 2025 2:15 PM IST

    Satna News: विस्थापन का डर दिखा कर आदिवासियों को भ्रमित कर रहा है खनिज माफिया

    चित्रकूट उप वन मंडल के मझगवां रेंज की सरभंगा सर्किल में टाइगर रिजर्व वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और पैंथर का ब्रीडिंग सेंटर स्थापित करने की मांग अब जन आंदोलन का रूप लेती जा रही है।

  • 29 April 2025 2:05 PM IST

    Satna News: दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

    अमरपाटन कस्बे के बरहा टोला में डीजे पर नाचने के दौरान हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिस पर एक युवक को गंभीर हालत में रीवा रेफर कर दिया गया है।

Created On :   29 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story