Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 April 2025 1:55 PM IST
Satna News: नयागांव में 31 हजार की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोठी पुलिस ने नयागांव में दबिश देकर 63 लीटर अवैध शराब जब्त करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कायमी की गई है।
- 29 April 2025 1:45 PM IST
Satna News: जिला अस्पताल में अव्यवस्था फैलाने पर आरोपी बंदी
जिला चिकित्सालय से मरीजों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट हॉस्पिटलों में ले जाने वाले दलालों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
- 29 April 2025 1:36 PM IST
Satna News: पोस्टमैन के अपहरण की कोशिश का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
चित्रकूट थाना अंतर्गत परिक्रमा मार्ग पर पोस्टमैन के अपहरण की कोशिश का मास्टरमाइंड अंतत: पुलिस की गिरफ्त में आ गया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
- 29 April 2025 1:25 PM IST
Satna News: सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
नागौद थाना अंतर्गत मढ़ी गांव के पास पुलिया से बाइक टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे को गंभीर चोट आ गई।
- 29 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 29-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 28 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 29 April 2025 1:08 PM IST
संजय सिंह ने सरकार के बैठक बुलाने पर दी प्रतिक्रिया
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "सरकार अगर सर्वदलीय बैठक बुला सकती है तो उन्हें इस मामले पर संसद का सत्र बुलाने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। संसद का सत्र होगा तो अलग-अलग दल के लोग अपनी राय रख पाएंगे, सरकार के सामने अपने सुझाव रख पाएंगे और सरकार भी जवाब दे पाएगी कि उनकी क्या तैयारी है।"
- 29 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 29-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 28 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही।
- 29 April 2025 12:57 PM IST
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "हमने कई विपक्षी दलों से बातचीत की और उसके बाद ही लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले पर विशेष सत्र बुलाने और चर्चा कराने की मांग की। इसका उद्देश्य दुनिया को यह सामूहिक संकल्प दिखाना है कि हम एक हैं। यह एकता का समय है, ध्रुवीकरण का नहीं। मौजूदा हालात को देखते हुए एकता और एकजुटता जरूरी है। एकता और सामूहिक संकल्प दिखाने के लिए राज्यसभा और लोकसभा के विशेष सत्र बुलाए जाने चाहिए। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री संसद का विशेष सत्र बुलाएंगे और उसमें मौजूद रहेंगे।"
- 29 April 2025 12:46 PM IST
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक का बयान आया सामने
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने कहा, "हाल ही में, पुलिस ने तीन दिन पहले एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया, 180 से अधिक अवैध बांग्लादेशियों की पहचान की गई है, यह प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, नगर निगम चंदोला झील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है। पुलिस ने व्यापक व्यवस्था की है, लगभग 2,000 पुलिस बल तैनात है। हमने लल्लू बिहारी नाम के एक व्यक्ति और उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज की है जो यहां फर्जी रेंट एग्रीमेंट बनाते थे, उनके लिए आधार कार्ड बनवाते थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच द्वारा जांच जारी है।"
- 29 April 2025 12:20 PM IST
उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दी शालीमार बाग के निरीक्षण पर प्रतिक्रिया
उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना ने कहा, "शालीमार बाग बहुत ही ऐतिहासिक स्थल है। पिछली बार जब मैं यहां आया था तब ये जगह बहुत ही खराब हालत में थी। हमने तय किया था कि इस जगह का जीर्णोद्धार किया जाएगा। एक साल से यहां काम चल रहा है। बहुत अच्छा काम किया जा रहा है। मुझे यकीन है कि 1-2 महीने में काम पूरा हो जाएगा।"
Created On :   29 April 2025 8:00 AM IST