Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 28 Jan 2025 4:46 PM IST
अमित शाह ने निर्मल पुरी में रोड शो किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निर्मल पुरी, लाजपत नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।
- 28 Jan 2025 4:30 PM IST
श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गोलीबारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- 28 Jan 2025 4:26 PM IST
आतिशी और मान ईसीआई पहुंचे
दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ईसीआई पहुंचे हैं।
- 28 Jan 2025 4:25 PM IST
आतिशी और मान ईसीआई पहुंचे
दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ईसीआई पहुंचे हैं।
- 28 Jan 2025 4:20 PM IST
शरिया कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मुस्लिम महिला
शरिया कानून के खिलाफ एक मुस्लिम महिला सुप्रीम कोर्ट पहुंची। महिला ने याचिका में खुद पर शरीयत के बजाय भारतीय उत्तराधिकार कानून लागू करने की मांग की है।
- 28 Jan 2025 4:15 PM IST
SC ने ताहिर हुसैन को शर्तों पर दी पैरोल
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 29 जनवरी से 3 फरवरी तक चुनाव प्रचार के लिए कस्टडी पैरोल दिया है। लेकिन, इस दौरान उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा।
- 28 Jan 2025 4:11 PM IST
शाहजहां उर्स में चढ़ाई गई 1640 मीटर लम्बी चादर
ताजमहल में मंगलवार को शाहजहां के उर्स में चादरपोशी की गई। यहां खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की 1640 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर चढ़ाई गई।
- 28 Jan 2025 4:05 PM IST
भारतीय रुपया 20 पैसे गिरा
मंगलवार को भारतीय रुपया 20 पैसे गिरकर 86.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 86.50 प्रति डॉलर पर खुला था।
- 28 Jan 2025 4:03 PM IST
Satna News: बस को धक्का लगा रहे दर्शनार्थियों को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 10 घायल
बिहार से मैहर होकर चित्रकूट के रास्ते प्रयागराज के लिए निकले दर्शनार्थियों की बस को मझगवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई, वहीं 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बिहार के बेतिया जिले से लगभग 40 श्रद्धालु बस क्रमांक बीआर 06 पीई 3328 में सवार होकर तीर्थाटन के लिए निकले थे। सभी लोग रविवार रात को मैहर पहुंचे और सोमवार सुबह देवी दर्शन कर चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।
- 28 Jan 2025 4:03 PM IST
Satna News: कच्ची शराब के पास पकड़ाया पर्स और चेन की लूट का आरोपी
सिटी कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदातों की जांच के दौरान शातिर बदमाश को अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़ लिया, जिसके कब्जे से बाइक और सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। आरोपी दो महीने पहले भी चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार होकर जेल की हवा खा चुका है।
Created On :   28 Jan 2025 8:02 AM IST