Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 28 Jan 2025 7:28 PM IST
Jabalpur News: आरोपी बदमाशों ने पहले भी किया था हमला, नहीं लिखी गई एफआईआर
पाटन के ग्राम टिमरी में हुए सामूहिक हत्याकांड की आग काफी समय से सुलग रही थी। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने कुछ समय पहले भी मृतक परिवार के सदस्यों को बीच सड़क पर तलवार लेकर दौड़ाया था। पीड़ित जब एफआईआर दर्ज कराने के लिए नुनसर चौकी पहुँचे तो उन्हें थाने के लिए टरका दिया गया था। परिजनों का आरोप था कि पुलिस कह रही थी घटना का सबूत पेश करो तभी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- 28 Jan 2025 7:27 PM IST
Jabalpur News: अजब है...जीवित मरीज को दे दिया गया डेथ सर्टिफिकेट
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक जीवित मरीज काे मृत घोषित करते हुए परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया। कुछ देर बाद जब मरीज को पीएम के लिए ले जाया गया, तो परिजनाें ने देखा कि साँसें चल रही हैं। यह देख सभी चौंक गए और दोबारा मरीज को वार्ड लेकर पहुँचे। जहाँ मरीज को भर्ती कर उपचार फिर से शुरू किया गया। घटना सोमवार सुबह की है।
- 28 Jan 2025 7:21 PM IST
पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को अदालत ने 4 फरवरी तक रिमांड पर भेजा
मध्य प्रदेश RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके साथी चेतन गौर को अदालत ने 4 फरवरी तक रिमांड में भेज दिया है।
- 28 Jan 2025 6:35 PM IST
लागोस स्थित चीनी जनरल कौंसुलेट ने वसंतोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया
नाइजीरिया के लागोस शहर स्थित जनरल कौंसुलेट ने 25 जनवरी को स्थानीय प्रवासी चीनी संगठनों के साथ वसंतोत्सव मनाने के लिए सिलसिलेवार कार्यक्रमों का आयोजन किया। खाद्य उत्सव, प्रदर्शनी, सत्कार समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम में चीनियों, प्रवासी चीनियों और नाइजीरिया के दोस्तों समेत दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
- 28 Jan 2025 6:10 PM IST
राहुल गांधी ने एनडीएमसी कर्मचारियों से की बात
राहुल गांधी ने एनडीएमसी कर्मचारियों से की बातलोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'नई दिल्ली नगरपालिका परिषद' (एनडीएमसी) कर्मचारियों से बात की है और संसद में उनसे जुड़े मुद्दों को उठाने का आश्वासन दिया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मंगलवार यह जानकारी दी।
- 28 Jan 2025 5:52 PM IST
सीएम भजनलाल शर्मा ने साधा केजरीवाल पर निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने AAP और अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और यहां भाजपा की सरकार बनानी है। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है और दिल्ली इससे वंचित क्यों रहे इसलिए दिल्ली ने भी मन बना लिया है कि आने वाले समय में, जब 8 फरवरी को नतीजे आएंगे तो दिल्ली में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है।
- 28 Jan 2025 5:34 PM IST
सीएम नायब सैनी पहुंचे चुनाव आयोग
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुना जल मुद्दे के सिलसिले में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक के लिए चुनाव आयोग पहुंचे।
- 28 Jan 2025 5:28 PM IST
केजरीवाल पर योगी का हमला
मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में हम सबकी आस्था की प्रतीक थी उसमें से बदबू आ रही थी। उस पवन यमुना नदी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी। दिल्ली के अंदर AAP की सरकार की पाप की भुक्तभोगी हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों तथा वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा है। AAP ने दिल्ली में जो 10 साल से जो स्थिति बनाई है आज उसका भुक्तभोगी हम सबको होना पड़ा रहा है।"
- 28 Jan 2025 5:17 PM IST
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सचिव राजीव कौशिक सहित कई नेताओं ने थामा AAP का दामन, संजय सिंह ने दिलाई सदस्यता
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। नेताओं का अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने का भी सिलसिला जारी है। इस कड़ी में मंगलवार (28 जनवरी) को दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सचिव राजीव कौशिक ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। कैशिक के अलावा कई नेता भी आप में शामिल हो गए है। आप सांसद संजय सिंह ने सभी को सदस्यता दिलवाई। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में टोपी और पटका पहनाकर सबका स्वागत किया। आपको बता दें कि, कौशिक ने कहा कि कांग्रेस अपने मूल विचारधारा से भटक रही है।
- 28 Jan 2025 5:07 PM IST
पिछले 10 साल में AAP ने यमुना का ध्यान नहीं रखा- कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "यमुना आज भी मैली क्यों है? 10 साल से इसके लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसको सजा दी जानी चाहिए। मुझे दुख होता है कि पिछले 10 साल में इन्होंने यमुना का ध्यान नहीं रखा।"
Created On :   28 Jan 2025 8:02 AM IST