Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Dec 2024 11:21 AM IST
मेलबर्न टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया के लगातार दो विकेट गिरे, बुमराह ने हेड को शून्य पर किया आउट
- 26 Dec 2024 11:21 AM IST
लेबनान में इजराइली हमले जारी
लेबनान में इजराइली हमले जारी, लेबनान सरकार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी। कहा समझौते के बाद भी इजराइल ने एक महीने से कम समय में 816 जमीनी और कई हवाई हमले किए हैं।
- 26 Dec 2024 11:11 AM IST
कर्नाटक के बेलगावी जाएंगे राहुल गांधी
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से रवाना हो गए है। वे कर्नाटक के बेलगावी में 26 और 27 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक, 'नव सत्याग्रह बैठक' में हिस्सा लेंगे।
- 26 Dec 2024 11:10 AM IST
CM सिद्धारमैया ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर के परिसर में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क दुर्घटना में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- 26 Dec 2024 10:47 AM IST
कर्नाटक: नव सत्याग्रह मीटिंग
बेलगावी में कांग्रेस की 'नव सत्याग्रह मीटिंग', CM सिद्धारमैया भी पहुंचे
- 26 Dec 2024 10:27 AM IST
'आप' को झटका
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। घड़ोली से पार्षद प्रियंका गौतम,आप का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। गोतम के समर्थकों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। गौतम और उनके समर्थकों को केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सदस्यता दिलावाई।
- 26 Dec 2024 10:18 AM IST
महाकुंभ की तैयारी जोरों पर
महाकुंभ 2025 मेले में भक्तों की सहायता के लिए 5000 से अधिक विशेष बसें तैनात की जाएंगी।
- 26 Dec 2024 10:02 AM IST
सेंसेक्स में 247 अंकों की तेजी, निफ्टी 23790 के पार खुला
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (26 दिसंबर 2024, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 247.96 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत बढ़कर 78,720.83 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 68.55 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत बढ़कर 23,796.20 के स्तर पर खुला।
- 26 Dec 2024 9:48 AM IST
संभल में बावड़ी पर खुदाई जारी
संभल के चंदौसी क्षेत्र में स्थित सदियों पुरानी रानी सुरेन्द्र बाला की बावड़ी पर खुदाई जारी
- 26 Dec 2024 9:39 AM IST
मोजाम्बिक जेल में दंगे, 33 की मौत 15 घायल
मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो की जेल में दंगे होने से 33 की मौत और 15 लोग घायल हो गए। जेल में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दंगे के चलते जेल से 1534 कैदी भाग गए थे, जिनमें से 150 लोगों को फिर से पकड़ लिया गया। मोजाम्बिक की दो अन्य जेलों में भी हंगामा हुआ। मोजाम्बिक में जारी विरोध प्रदर्शनों में अब तक सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। मोजाम्बिक की न्याय मंत्री जेल में दंगे होने की खबर से साफ इनकार कर रही है।
पुलिस जनरल कमांडर बर्नार्डिनो राफेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मोजाम्बिक की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव में लंबे समय से सत्तारूढ़ पार्टी फ्रेलिमो की जीत की पुष्टि करने के बाद हंगामा हो गया है। टॉप कोर्ट के फैसले के विरोध में विपक्षी दलों और उनके समर्थकों की ओर से राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि चुनाव में धांधली हुई।
Created On :   26 Dec 2024 8:01 AM IST