Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Dec 2024 9:27 AM IST
इजरायल की गाजा पर एयर स्ट्राइक
इजरायल का गाजा के अल-अवदा अस्पताल पर एयर स्ट्राइक, 5 पत्रकारों की मौत
- 26 Dec 2024 9:20 AM IST
सीरिया में सिक्योरिटी फोर्स के 14 सदस्यों और 17 लोगों की मौत
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के एक अधिकारी मोहम्मद कंजो हसन को गिरफ्तार करने गए जनरल सिक्योरिटी फोर्स के 14 सदस्यों और 17 लोगों की मौत हो गई। दरअसल टारटस प्रांत में सुरक्षा बल सैदनया जेल में लोगों पर अत्याचार करने वाले हसन को गिरफ्तार करने गए थे। इस दौरान अधिकारी के समर्थकों और लोगों ने सुरक्षा बलों पर अटैक कर दिया।
- 26 Dec 2024 9:12 AM IST
इजराइल के लेबनान पर हमले जारी
लेबनान में इजराइली हमले जारी, लेबनान सरकार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी। कहा समझौते के बाद भी इजराइल ने एक महीने से कम समय में 816 जमीनी और कई हवाई हमले किए हैं।
- 26 Dec 2024 9:04 AM IST
ट्रूडो सरकार ने भारतीयों को दिया एक बड़ा झटका
कनाडा की ट्रूडो सरकार ने भारतीयों को एक बड़ा झटका दिया है। कनाडा ने अपने एक्सप्रेस इमीग्रेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है।
- 26 Dec 2024 8:53 AM IST
पाक हमलों में अफगानिस्तान के 46 लोगों की मौत
अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी हवाई हमलों में अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
- 26 Dec 2024 8:45 AM IST
पीएम मोदी ने इजराइली पीएम नेतन्याहू को हनुक्का की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हनुक्का की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा , हनुक्का की चमक सभी के जीवन को आशा, शांति और शक्ति से रोशन करे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और दुनिया भर में हनुक्का का त्योहार मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं। आपको बता दें कि हनुक्का, यहूदी धर्म का एक त्योहार है जिसे 'रोशनी का त्योहार' या 'यहूदी क्रिसमस' भी कहते है। ये त्योहार करीब 8 दिनों तक चलता है
- 26 Dec 2024 8:37 AM IST
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गेट पर गोली मारकर हत्या
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गेट पर हत्या। राज्य की राजधानी पटना के पीएमसीएच के गेट पर अपराधियों ने एक एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक झारखंड के हजारीबाग जिला के डोगरी का बताया जा रहा है।
- 26 Dec 2024 8:27 AM IST
साइबर अटैक की जद में आया जापान एयरलाइंस, हवाई सेवाएं प्रभावित
गुरुवार सुबह 7.30 बजे के करीब जापान एयरलाइंस साइबर अटैक की जद में आया, जापान एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित। साइबर अटैक से जापान एयरलाइंस का आंतरिक और बाहरी सिस्टम प्रभावित हुआ है। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने साइबर अटैक की पुष्टि की है
- 26 Dec 2024 8:25 AM IST
बाइडेन ने रूस की निंदा की
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा यूक्रेनी लोगों को शांति और सुरक्षा में रहने का हक। यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमलों को लेकर बाइडेन ने रूस की निंदा की
- 26 Dec 2024 8:19 AM IST
अजरबैजान प्लेन क्रैश में 38 की मौत
कजाकिस्तान के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अजरबैजान प्लेन क्रैश में 38 लोगों की मौत हो गई।
Created On :   26 Dec 2024 8:01 AM IST