Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Dec 2024 6:55 PM IST
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम दिल्ली में अकेले लड़ेगी चुनाव
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी HAM दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है हम।
- 26 Dec 2024 6:44 PM IST
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र नतीजे पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने CWC बैठक में महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं।
- 26 Dec 2024 6:18 PM IST
सीएम भूपेन्द्र पटेल ने किया गुरुद्वारे का दौरा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने वीर बाल दिवस के अवसर पर अहमदाबाद में एक गुरुद्वारे का दौरा किया और प्रार्थना की।
- 26 Dec 2024 6:06 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लगी जंगल की आग को बुझाने में फायर फाइटर्स को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। विक्टोरिया के आपातकालीन प्रबंधन आयुक्त रिक नुगेंट ने कहा कि गुरुवार को फायर फाइटर्स को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन वे आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं।
- 26 Dec 2024 5:56 PM IST
वक्फ बिल पर JPC की मीटिंग पूरी
वक्फ बिल पर JPC की मीटिंग पूरी हो गई है। कर्नाटक के प्रधान सचिव और राजस्व सचिव से बातचीत हुई है।
- 26 Dec 2024 5:54 PM IST
बॉक्सिंग डे टेस्ट देखने मेलबर्न के मैदान में लगी लोगों की भीड़
बॉक्सिंग डे टेस्ट में मैदान में फैंस की उपस्थिती का एक नया रिकॉर्ड सेट हो गया है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन मेलबर्न में कुल 87242 लोग मैच का लुफ्त उठाने पहुंचे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये एक नया रिकॉर्ड है।
- 26 Dec 2024 5:42 PM IST
MP सिंहस्थ के लिए उज्जैन में 29 किलोमीटर लंबा घाट बनेगा
मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट की साल की अंतिम बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखकर उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर 29 किलोमीटर लंबा घाट बनाया जाएगा, जिस पर दो करोड़ लोग स्नान कर सकेंगे।
- 26 Dec 2024 5:26 PM IST
जापान एयरलाइंस पर हुआ साइबरअटैक
जापान एयरलाइंस पर गुरुवार 26 दिसंबर को एक साइबर अटैक हुआ जिसकी वजह से उन्हें टिकट की बिक्री तक रोकनी पड़ी। सोशल मीडिया पर इसका खुलासा करते हुए एयरलाइंस ने बताया कि ये घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 7:24 बजे हुई।
- 26 Dec 2024 5:23 PM IST
सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोले खड़गे
बीजेपी चुनाव आयोग जैसी सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है.
- 26 Dec 2024 5:01 PM IST
सोनू सूद की फिल्म फतेह के धमाकेदार गाने हिटमैन के बाद नया गाना ‘रूआं रूआं’ हुआ रिलीज
सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का गाना ‘रूआं रूआं’ में कोई डांस नहीं है। यह दिल्ली की कई लोकेशन पर फिल्माया गया गाना है, इसमें सोनू सूद और जैकलिन प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को स्टेबिन बेन और रूपाली मोघे ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने को हारून-गेविन ने कंपोज किया है।
Created On :   26 Dec 2024 8:01 AM IST