Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 25 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
25 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 25 Feb 2025 12:26 PM IST

    भारतीय रुपया में गिरावट

    भारतीय रुपया मंगलवार को 15 पैसे गिरकर 86.85 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, कल गुरुवार को 86.70 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ था।

  • 25 Feb 2025 12:15 PM IST

    30 मिनट में तय होगा 300 किमी का सफर!

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश का पहला हाइपलूप टेस्ट ट्रैक तैयार होने की जानकारी शेयर की है। हाइपरलूप ट्रेन की स्पीड 600-1200 किमी/घंटा तक हो सकती है यानि कि 300 किमी का सफर 30 मिनट में तय हो सकेगा।

  • 25 Feb 2025 12:10 PM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    गुड़गांव में पेट्रोल 21 पैसे बढ़कर 95.25 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्राल 05-05 पैसे कम होकर क्रमश: 105.53 रुपए और 92.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 25 Feb 2025 12:05 PM IST

    कच्चे तेल की कीमत फिर बढ़ी

    कच्चे तेल की कीमत में आज (25 फरवरी 2025) फिर तेजी आई है। सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 71.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

  • 25 Feb 2025 12:00 PM IST

    दिल्ली विधानसभा अपडेट

    दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश कर दी गई है। वहीं विधानसभा से पूरे दिन के लिए निलंबित किए जाने के बाद आप विधायक संजीव झा ने कहा, "कल सीएम ऑफिस में डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर की जगह पीएम मोदी की तस्वीर लगा दी गई। जब हमने स्पीकर से पूछा कि क्या पीएम मोदी डॉ. बीआर अंबेडकर से बड़े हैं, तो उन्होंने हमें निलंबित कर दिया।"

  • 25 Feb 2025 11:57 AM IST

    एडवांटेज असम 2.0 समिट में अडाणी ने पीएम मोदी को सराहा

    असम में मंगलवार को दो दिवसीय बिजनेस समिट का आगाज हो गया। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

  • 25 Feb 2025 11:51 AM IST

    दिल्ली विधानसभा अपडेट

    सीएजी रिपोर्ट जल्दी पेश होगी और नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं।

  • 25 Feb 2025 11:45 AM IST

    दिल्ली विधानसभा अपडेट

    आम आदमी पार्टी के विधायकों का विधानसभा के बाहर धरना जारी है। आतिशी का कहना है कि, भीमराव अंबेडकर का फोटो हटाना गलत है। 

  • 25 Feb 2025 11:40 AM IST

    दिल्ली विधानसभा अपडेट

    दिल्ली विधानसभा में कुछ समय बाद सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी। वहीं, विधानसभा के बाहर आप विधायकों का प्रदर्शन जारी है। 

  • 25 Feb 2025 11:32 AM IST

    दिल्ली विधानसभा अपडेट

    सदन की कार्रवाई कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई है। विधानसभा के बाहर आप विधायकों का मार्च जारी है। 

Created On :   25 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story