Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 25 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
25 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 25 Feb 2025 1:20 PM IST

    Chhindwara News: सडक़ हादसे में अधेड़ की मौत, जहर पीकर युवक ने दी जान

    देहात थाना क्षेत्र के पोआमा तिराहा में रविवार रात दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरा मामला मोहखेड़ के लोनिया का है। यहां एक शख्स ने जहर पीकर जान दे दी। दोनों प्रकरणों में पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

  • 25 Feb 2025 1:14 PM IST

    Chhindwara News: पानी के लिए चली कुल्हाड़ी, माचागोरा में दो पक्ष आपस में भिड़े, तीन घायल

    चौरई के माचागोरा में सोमवार सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में खेत में पानी लाने की बात पर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। मारपीट में तीन लोगों को चोट आई है। इसमें से एक को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है।

  • 25 Feb 2025 1:10 PM IST

    Chhindwara News: अवैध उत्खनन पर कलेक्टर ने लगाई फटकार, एसडीएम करेंगे जांच

    सोमवार को हुई समय सीमा की बैठक में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने अवैध उत्खनन पर अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक में राजस्व और खनिज अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अवैध उत्खननकर्ताओं के विरुद्ध प्रभारी कार्रवाई करने के लिए कहा।

  • 25 Feb 2025 1:07 PM IST

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 25-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 24 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।

  • 25 Feb 2025 1:00 PM IST

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 25-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 24 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।

  • 25 Feb 2025 12:55 PM IST

    आप विधायक मामले में आज आएगा फैसला

    आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला सुनाएगा।

  • 25 Feb 2025 12:50 PM IST

    दिल्ली विधानसभा में पेश की गई कैग रिपोर्ट

    राजधानी दिल्ली की विधानसभा सत्र के दूसरे दिन यानि कि आज कैग रिपोर्ट पेश कर दी गई है।

  • 25 Feb 2025 12:46 PM IST

    सोने की चमक बढ़ी

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के रेट में करीब 130 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है। कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 88,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। 

  • 25 Feb 2025 12:40 PM IST

    चांदी की कीमत बढ़ी

    चांदी की कीमत में आज 600 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,01,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

  • 25 Feb 2025 12:38 PM IST

    शेयर बाजार में आई तेजी

    भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (25 फरवरी 2025, मंगलवार) सपाट स्तर पर खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 207.37 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत बढ़कर 74,661.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 24.95 अंक यानि कि 0.11 प्रतिशत गिरकर 22,578.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Created On :   25 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story