Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 Feb 2025 11:27 AM IST
दिल्ली विधानसभा अपडेट
दिल्ली विधानसभा में एलजी का अभिभाषण जारी है। एलजी का कहना है कि, दिल्ली के सभी विकास पर जोर दिया जाएगा।
- 25 Feb 2025 11:20 AM IST
दिल्ली विधानसभा अपडेट
दिल्ली विधानसभा में लगातार बवाल जारी है। आप के सभी विधायकों को बाहर कर दिया गया है।
- 25 Feb 2025 11:15 AM IST
दिल्ली विधानसभा अपडेट
दिल्ली विधानसभा में भारी हंगामा चल रहा है। एलजी के अभिभाषण के वक्त भी हंगामा जारी है। एक-एक करके आप के 12 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है।
- 25 Feb 2025 11:13 AM IST
दिल्ली विधानसभा अपडेट
आम आदमी पार्टी के 11 विधायक एकदिन के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं।
- 25 Feb 2025 11:02 AM IST
दिल्ली विधानसभा सीएजी रिपोर्ट को लेकर केजरीवाल पर बीजेपी विधायक ने साधा निशाना
दिल्ली की विधानसभा मंगलवार को सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी। भाजपा विधायकों ने दावा किया कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा ये रिपोर्ट करेगी।
- 25 Feb 2025 10:50 AM IST
एमपी के मौसम में वापस से हो रहा बदलाव, तापमान में आ रही है गिरावट
मध्य प्रदेश के तापमान में एक बार वापस से गिरावट देखी जा रही है। साथ ही भोपाल के भी तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई सारे जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी नजर आई है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में 8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा था।
- 25 Feb 2025 10:41 AM IST
पंजाब विधानसभा के अंतिम दिन केंद्र का नया कृषि ड्राफ्ट रद्द करने के लिए पेश हो सकता है प्रस्ताव
पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र का आज अंतिम दिन है। 24 फरवरी को शुरू हुई कार्यवाही के पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, आज नया कृषि ड्राफ्ट रद्द करने के लिए प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।
- 25 Feb 2025 10:11 AM IST
ओडिशा में भूकंप के झटके
ओडिशा में भूकंप के झटकों से दहले लोग, रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई तीव्रता
- 25 Feb 2025 10:02 AM IST
यूरोप यूक्रेन से उधार दिए पैसे वापस ले रहा है -ट्रंप
अमेरिका है जिसने यूक्रेन को जंग लड़ने के लिए असली पैसा दिया है-मैक्रों
- 25 Feb 2025 9:49 AM IST
ओवल ऑफिस के बाहर मिले ट्रंप और मैक्रों
द्विपक्षीय बैठक से पहले ट्रंप और मैक्रों ने ओवल ऑफिस के बाहर काफी देर तक हाथ मिलाया, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया अजीब
Created On :   25 Feb 2025 8:00 AM IST