Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Jan 2025 11:07 PM IST
भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की वित्तीय मदद
भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मृतक के परिजनों को महाराष्ट्र सरकार 5 लाख रुपये की वित्तीय मदद करेगी।
- 24 Jan 2025 10:50 PM IST
मोकामा फायरिंग में अनंत सिंह के करीबी उदय यादव भी आए सामने
मोकामा गोलीबारी मामले में बिहार की सियासत गरमा गई है। वहीं पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इस मामले में अब चौथी एफआईआर भी हो चुकी है। ये एफआईआर उदय यादव ने दर्ज कराई है, जो अनंत सिंह के करीबी हैं। उदय यादव ने सोनू मोनू के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। उदय यादव का दावा है कि गोलीबारी के दौरान उसे गोली लगी है।
- 24 Jan 2025 10:36 PM IST
मनरेगा बजट को लेकर सपा सांसद का सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मनरेगा बजट को लेकर सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गांव से लोग पलायन कर रहे हैं, लेकिन सरकार लोगों की बेबसी पर ध्यान नहीं दे रही है।
- 24 Jan 2025 10:14 PM IST
उत्तर प्रदेश में 100 टोल प्लाजा में करोड़ों का घोटाला! जांच के दिए आदेश
उत्तर प्रदेश समेत देशभर के करीब 200 टोल प्लाजा पर घोटाला हुआ है। अकेले यूपी में करीब 100 टोल प्लाजा पर घोटाले का खुलासा हुआ है। अतरैला टोल प्लाजा पर एक नेक्सस का खुलासा होने के बाद यह जानकारी सामने आई है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की मानें तो यूपी के सभी टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर के जरिए घोटाला किया गया है। अब इसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
- 24 Jan 2025 10:01 PM IST
भारतीय टीम का घातक बल्लेबाज हुआ चोटिल
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार अभिषेक शर्मा को टखने में चोट आई है, जिसके चलते उन्हें टी20 मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई अनुसार कैच के अभ्यास के दौरान अभिषेक का टखना मुड़ गया था, जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट ने उनकी देखरेख की। इस चोट के कारण अभिषेक को ड्रेसिंग रूम में अपने पैर को आराम करते देखा गया।
- 24 Jan 2025 9:48 PM IST
अनंत सिंह के करीबी उदय यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई
अनंत सिंह के करीबी उदय यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोनू–मोनू के साथ 4 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
- 24 Jan 2025 9:32 PM IST
बरेली में मिला 'एलियन'!
बरेली में 'एलियन' होने सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची तो दंग रह गई, क्योंकि वह 'एलियन' नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक मिले। पूछताछ में पता चला कि दोनों फ्रांसीसी पर्यटक गूगग मैप की मदद से काठमांडू जा रहे थे, लेकिन रास्ता भटक गए।
- 24 Jan 2025 9:18 PM IST
दिव्य-भव्य महाकुंभ में पहुंचकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। यहां पर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और दिव्य-भव्य महाकुंभ में भाव-विभोर हो रहे हैं। यहां कुछ श्रद्धालुओं के साथ न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बातचीत की।
- 24 Jan 2025 8:56 PM IST
कांग्रेस पार्टी ने भारत में पूर्ण लोकतंत्र कभी लागू नहीं होने दिया अर्जुन मुंडा
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची महानगर भाजपा की ओर से ‘संविधान गौरव अभियान’ के तहत शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस को लोकतंत्र विरोधी करार दिया।
- 24 Jan 2025 8:36 PM IST
यूसीसी को लेकर उत्तराखंड में हाई हुआ सियासी पारा
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और टिहरी से विधायक किशोर उपाध्याय के बयान ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड को यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए "टेस्टिंग ग्राउंड" के रूप में लिया जाना चाहिए।
Created On :   24 Jan 2025 8:00 AM IST