Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 Jan 2025 12:59 AM IST
दिल्ली चुनाव: बीजेपी जारी करेगी तीसरा संकल्प पत्र
गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का तीसरा संकल्प पत्र जारी करेंगे।
- 25 Jan 2025 12:45 AM IST
गणतंत्र दिवस से पहले हरियाणा के अंबाला में चेंकिग अभियान जारी
गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा के अंबाला में चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है।
- 25 Jan 2025 12:30 AM IST
जिम ट्रेनर हत्याकांड अपडेट
जिम ट्रेनर हत्याकांड मामले पर दिल्ली पुलिस ने छेनू गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया।
- 25 Jan 2025 12:25 AM IST
सुरक्षा और व्यवस्था अलग होती है- दिल्ली चुनाव पर बोले योगी सरकार के मंत्री संजय कुमार
अरविंद केजरीवाल के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, "सुरक्षा और व्यवस्था अलग होती है। व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। व्यवस्था अगर विफल है तो राज्य सरकार विफल है।"
- 25 Jan 2025 12:10 AM IST
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भंडारा विस्फोट मामला अपडेट
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भंडारा विस्फोट की घटना में अब तक 13 लोगों को निकाला गया है। उनमें से 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य 8 की मौत हो गई है।
- 25 Jan 2025 12:02 AM IST
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीजेपी और आप पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "दिल्ली के लोगों ने केंद्र में भाजपा और दिल्ली में AAP को अनेक बार मौका दिया लेकिन हालात बद से बदतर होते गए। जनता एक विकल्प तलाश रही है। मुझे उम्मीद है कि हमारा प्रदर्शन इस बार अच्छा रहेगा। लोग कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे हैं।"
- 24 Jan 2025 11:46 PM IST
हमास ने चार इजरायली बंधकों के नाम किए जारी
हमास ने चार इजरायली बंधकों के नाम जारी किए हैं। शनिवार को रिहा करेगा।
- 24 Jan 2025 11:36 PM IST
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने माही पर साधा निशाना
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी इन दिनों अपने एक इंटरव्यू की वजह से सुर्खियो में हैं। दरअसल, एक मीडिया चैनल से बात करते हुए उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोंनी पर कटाक्ष किया है। मनोज के मुताबिक उनका क्रिकेट करियर समाप्त करने के पीछे माही का सबेस बड़ा रोल था। बता दें, मनोज को साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम इंडिया में ज्यादा मौका नहीं दिया गया। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए शानदार शतकीय पारी भी खेली थी। लेकिन इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 2 मैचों में ही मौके मिले जिसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया।
- 24 Jan 2025 11:21 PM IST
बैतूल में पलटी स्कूल बस
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के साइन खेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार 24 जनवरी को स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे घायल हो गए। इनमें से कुछ स्टूडेंट को काफी चोट आई है। दुर्घटना के बाद बच्चों को बस का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Created On :   24 Jan 2025 8:00 AM IST