Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 23 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
23 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 23 Jan 2025 10:49 PM IST

    बांग्लादेशी घुसपैठ के सिलसिले में तलाशी अभियान जारी

    राजधानी दिल्ली में बीएसएफ, दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस की एक टीम बांग्लादेशी घुसपैठ के सिलसिले में झुग्गियों में तलाशी अभियान चला रही है।

  • 23 Jan 2025 10:29 PM IST

    इंदौर में निकाला गया अपराधियों का जूलूस

    इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस ने एक अनोखा कदम उठाते हुए पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी और मारपीट करने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला गया है। यह जुलूस ढोल के साथ निकाला गया, जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लाया गया था।

  • 23 Jan 2025 10:09 PM IST

    रणजी टूर्नामेंट में हुआ हैरतअंगेज कारनामा

    रणजी ट्रॉफी एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें खिलाड़ियों की प्रतिभा चौंका देने वाली होती है। जिसे देखकर सभी हैरत में रह जाते हैं। ऐसा ही एक हैरतअंगेज कारनामा किया है गुजरात के एक गेंदबाज सिद्धार्थ देसाई ने। दरअसल, रणजी ट्रॉफी 2025 में उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में सिद्धार्थ ने कमाल की स्पेल डाली। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में उत्तराखंड के खिलाफ मैच में टीम के लिए 9 विकेट झटके।

  • 23 Jan 2025 9:54 PM IST

    बिहार में शांति और विकास हो रहा है- जीतन राम मांझी

    तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "बिहार में शांति और विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। तेजस्वी यादव को 2005 से पहले का समय याद करना चाहिए। हम चट्टान की तरह NDA के साथ हैं। कोई नाराजगी नहीं है।"

  • 23 Jan 2025 9:33 PM IST

    दिल्ली पुलिस ने किया नुक्कड़ नाटक

    दिल्ली पुलिस की एक सशक्त पहल में बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त आईपीएस सचिन शर्मा के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कम्युनिटी पुलिस सेल ने मंगोलपुरी थाने के साथ मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए बाल्मीकि चौक पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

  • 23 Jan 2025 8:58 PM IST

    हिमाचल में 150 करोड़ की लागत से बनेगा कन्वेंशन सेंटर

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को जिला कांगड़ा के धर्मशाला के दाड़ी मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तपोवन के पास 150 करोड़ रुपये की लागत से देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की घोषणा की।

  • 23 Jan 2025 8:38 PM IST

    70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

    70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आयोग ने गुरुवार 23 जनवरी को जारी कर दिया। पीटी परीक्षा में कुल 21 हजार 581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

  • 23 Jan 2025 8:21 PM IST

    शिवसेना (यूबीटी) नेता सुनील प्रभु ने की बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग

    शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और विधायक सुनील प्रभु ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

  • 23 Jan 2025 8:08 PM IST

    इस देश ने दी समलैंगिक विवाह को मान्यता

    थाईलैंड ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दे दी है। इसी के साथ थाइलैंड ऐसा करने वाला पहला दक्षिण-पूर्व एशियाई देश बन गया है। 

  • 23 Jan 2025 7:28 PM IST

    भारत दुनिया के बाजार का नेतृत्व कर रहा- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "भारत को यहां दावोस में बहुत अच्छी मान्यता दी गई है। भारत की अर्थव्यवस्था में जिस तरह विकास हो रहा है, जिस तरह की खुली अर्थव्यवस्था भारत की है उसे बहुत अच्छी मान्यता मिल रही है। आज भारत डिजाइन और टैलेंट के आधार पर दुनिया के बाजार का नेतृत्व कर रहा है। भारत की विद्युत उत्पादन क्षमता का 45% रिन्यूएबल एनर्जी से आ रहा है। 2030 के लिए जो लक्ष्य रखा गया था वो हमने अभी प्राप्त कर लिया है।"

Created On :   23 Jan 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story