Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 23 Jan 2025 7:07 PM IST
केजरीवाल ने दिया है धोखा- सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "दिल्ली कैंट विधानसभा से पार्टी ने भुवन तंवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। लोग उन्हें भारी मतों से जिताने जा रहे हैं। 10 साल तक लोगों को बड़े-बड़े आश्वासन देने वालों को दिल्ली की जनता समझ चुकी है। यहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने (AAP) लोगों को धोखा दिया है, अच्छे अस्पताल नहीं बनाए, मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर लोगों को धोखा दिया, शराब घोटाले में जेल गए, लोगों को अच्छा पानी, अच्छी सुविधाएं नहीं दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे देश में लोगों को घर मिल रहे हैं लेकिन दिल्ली में न तो प्रधानमंत्री आवास योजना, न ही आयुष्मान योजना, कोई योजना लागू नहीं हुई है।"
- 23 Jan 2025 6:41 PM IST
सीएम धामी ने दिल्ली में किया रोड शो
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।
- 23 Jan 2025 6:30 PM IST
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रयागराज से रवाना
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रयागराज से रवाना हुए। उन्होंने यहां महाकुंभ 2025 का दौरा किया।
- 23 Jan 2025 6:00 PM IST
हमारे लिए बॉलीवुड स्टार और आम आदमी एक समान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई सबसे सुरक्षित शहर है और हमारे लिए बॉलीवुड स्टार और आम आदमी एक समान है।
- 23 Jan 2025 5:45 PM IST
एमसीए ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खिताब जीतकर वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने आज मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अपने जश्न के हिस्से के रूप में ‘सबसे बड़ी क्रिकेट बॉल सेंटेंस’ के लिए नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खिताब धारक बनकर अपने उल्लेखनीय इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा।
- 23 Jan 2025 5:25 PM IST
धर्मशाला सीएम सुक्खू ने ढगवार में रखी मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की आधारशिला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरूवार को धर्मशाला के ढगवार में 225 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की आधारशीला रखी। साथ ही इसे अगले साल तक पूरा करन का अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया।
- 23 Jan 2025 5:04 PM IST
यूपी के छह लोगों को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्पग्राम में होगा। इसके साथ ही महाकुंभ के सेक्टर-7, नोएडा शिल्पग्राम समेत सभी 75 जनपदों में भी विविध आयोजन होंगे। लखनऊ में होने वाले मुख्य महोत्सव में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
- 23 Jan 2025 4:50 PM IST
Jabalpur News: 8 दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी को बना दिया यूनिपोल जाँच समिति का सदस्य
नगर निगम द्वारा खतरनाक और अवैध यूनिपोल की जाँच के नाम पर छलावा किया जा रहा है। हाल ही में यूनिपोल की जाँच समिति में एक ऐसे अधिकारियों को समिति का सदस्य बना दिया गया है, जो 31 जनवरी यानी 8 दिन बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं। एक महत्वपूर्ण सदस्य के सेवानिवृत्त होने के बाद खतरनाक और अवैध यूनिपोल की जाँच कैसे होगी।
- 23 Jan 2025 4:50 PM IST
Jabalpur News: राजस्व रिकॉर्ड की दुरुस्ती में तेजी लाएँ, रैंकिंग सुधारें
राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए बुधवार को कमिश्नर अभय वर्मा ने कहा कि आधार से आरओआर की लिंकिंग में तेजी लाई जाए, अभिलेख दुरुस्ती तथा नक्शा बटांकन में प्रगति लाएँ। सभी कलेक्टर्स सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से कराएँ और अपने जिले की रैंकिंग सुधारें।
- 23 Jan 2025 4:49 PM IST
Jabalpur News: मौत के बाद भी नाॅमिनी को नहीं मिली बीमा राशि
सालों से बीमा का प्रीमियम काटने के बाद भी नाॅमिनी को नियम के अनुसार राशि नहीं दी जा रही है। बीमित के परिजन चक्कर लगा रहे हैं पर उनकी सुनवाई कहीं नहीं की जा रही है। परेशान होकर परिजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में केस लगा रहे हैं। ऐसी ही शिकायत मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने की है। उन्होंने बताया कि उनकी माँ शकुन बुंदेला आँगनबाड़ी में कार्यरत थीं। उनका अकाउंट एसबीआई में है।
Created On :   23 Jan 2025 8:00 AM IST