Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Jan 2025 1:31 AM IST
आज मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर सीएम योगी की रैली
उपचुनाव वाली मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर सीएम योगी एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
- 24 Jan 2025 1:03 AM IST
दिल्ली चुनाव: आज राहुल गांधी का मादीपुर में एक रैली
राहुल गांधी आज दिल्ली के मादीपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।
- 24 Jan 2025 12:45 AM IST
मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की
मंत्री रहीम खान, ज़मीर अहमद खान और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव नसीर अहमद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की और राज्य के बजट में अल्पसंख्यकों के लिए अधिक धनराशि का अनुरोध किया।
- 24 Jan 2025 12:29 AM IST
वर्ल्ड इकनोमिक फोरम: रुकम कैपिटल की मैनेजिंग पार्टनर अर्चना जहागीरदार का बयान
स्विटजरलैंड के दावोस वर्ल्ड इकनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक 2025 के बारे में रुकम कैपिटल की मैनेजिंग पार्टनर अर्चना जहागीरदार ने कहा, "हमारे देश में 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं। सभी पुराने स्टार्टअप यहां दावोस में देखे जा सकते हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि भारतीय निवेशक और स्टार्टअप यहां दिखें, क्योंकि यही नया भारत है।"
- 24 Jan 2025 12:15 AM IST
दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
- 24 Jan 2025 12:00 AM IST
जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहूंगा- ट्रंप
विश्व आर्थिक मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "मैं जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहूंगा और उस युद्ध को समाप्त कराना चाहूंगा। यह अर्थव्यवस्था या किसी और दृष्टिकोण से नहीं है। यह उन लाखों लोगों के लिए है जो बर्बाद हो रहे हैं, युद्ध के मैदान में मर रहे हैं।"
- 23 Jan 2025 11:43 PM IST
एक फ्लिंटॉप का रिकॉर्ड दूसरे फ्लिंटॉप ने तोड़ा
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जिन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह को इतना गुस्सा दिला दिया था कि उन्होंने 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ दिये थे, उनके बेटे ने इतिहास रच डाला है। जी हां हम बात कर रहे हैं एंड्रयू फ्लिंटॉप की। उनके बेटे रॉकी फ्लिंटॉप ने ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के लिए धुंआधर शतकीय पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने अपने ही पिता रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, 16 साल के रॉकी ने इंग्लैंड लायंस की ओर से ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ रेड बॉल मैच खेलते हुए 127 गेंदों में 108 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसी के साथ रॉकी इंग्लैंड लायंस के लिए शतकीय पारी खेलने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर और रॉकी के पिता एंड्रयू फ्लिंटॉप के नाम दर्ज था। उन्होंने ये कानरामा 20 साल की उम्र में किया था। लेकिन अब उनके बेटे ने ही इस मामले में उन्हें पछाड़ दिया है।
- 23 Jan 2025 11:27 PM IST
विश्व आर्थिक मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भाषण
विश्व आर्थिक मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "इस सप्ताह मैं हमारी दक्षिणी सीमा पर आक्रमण को रोकने के लिए भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी। हमारी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल लागू करके अवैध सीमा पार करने वालों के सभी प्रवेश को तुरंत रोक कर कर उन्हें उचित तरीके से वापस उस स्थान पर भेजना शुरू किया जहां से वे आए थे।अब हम उल्लंघन नहीं होने देंगे, 4 साल के लंबे अंतराल के बाद अमेरिका एक बार फिर मजबूत, संप्रभु और एक सुंदर राष्ट्र बना है।"
- 23 Jan 2025 11:10 PM IST
हमारा हिंदुत्व साफ है- उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा- अगर आपमें थोड़ी भी शर्म है तो ईवीएम को एक तरफ रखें और बैलेट पेपर से चुनाव कराएं। जो कोई भी हिंदू-मुस्लिम दुश्मनी फैलाता है, वह हिंदू नहीं हो सकता, हमारा हिंदुत्व साफ है।
- 23 Jan 2025 11:03 PM IST
अलग होने वाले हैं वीरेंद्र-आरती!
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ऐसी जिसे सुनकर सभी हैरत में हैं। खबरों के मुताबिक, वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत शादी के 20 सालों के बाद अलग होने वाले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों के रिश्तों के बीच दरार आ गई है। जानकारी के लिए बता दें, सहवाग और उनकी पत्नी आरती ने साल 2004 में एक दूसरे से शादी की थी।
Created On :   23 Jan 2025 8:00 AM IST