Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 23 April 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: मोहरली में पानी को तरसे रहवासी, बोर का वॉटर लेवल घटा, चार दिन से सप्लाई बंद
भीषण गर्मी के बीच मोहरली में चार दिन से पानी सप्लाई बंद है। 300 घरों के लोग पानी को तरस गए हैं। हालात ये हैं कि लोगों को एक-एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। वार्ड में पहुंच रहे निगम के टैंकर नाकाफी साबित हो रहे हैं।
- 23 April 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: मनरेगा के हाल: तीन माह से नहीं मिली मजदूरी, परेशान हो रहे मजदूर
ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को सौ दिन का रोजगार देने और ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को रोकने के लिए मनरेगा के तहत काम कराए जाते है। लेकिन जिले में मनरेगा के तहत काम करने वाले हजारों मजूदरों को पिछले तीन माह से मजदूरी नहीं मिली है। इसका सीधा असर जिले में चल रहे कामों पर पड़ रहा है।
- 23 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 23-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 22 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 23 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 23-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 22 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही।
- 23 April 2025 1:00 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की मौत, सीएम ममता ने कहा, 'हम सभी के लिए दुखद समय'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमें उपलब्ध कराई गई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, कश्मीर में हुए अत्यंत दुखद हमले में हमारे राज्य के तीन लोगों की मृत्यु हो गई है।"
- 23 April 2025 12:55 PM IST
पहलगाम हमला इस्लाम के नाम पर की गई हिंसा मजहब के खिलाफ साजिश- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस्लामिक रिसर्च सेंटर के निदेशक और अखिल भारतीय तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के महासचिव और अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे इस्लाम और इंसानियत दोनों के खिलाफ साजिश करार दिया।
- 23 April 2025 12:50 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले में विशाखापत्तनम के सेवानिवृत्त बैंकर की भी गई जान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में विशाखापत्तनम के एक सेवानिवृत्त बैंकर की भी जान चली गई। मृतकों में विशाखापत्तनम के पांडुरंगपुरम निवासी जे चंद्रमौली भी शामिल थे, जो अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि चंद्रमौली ने भागने की कोशिश की, लेकिन आतंकवादियों ने उनका पीछा कर गोली मार दी। उन्होंने आतंकियों से अपनी जान की भीख मांगी, लेकिन आतंकियों ने कोई दया नहीं दिखाई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तीन घंटे बाद उनके शव की पहचान की गई। सूचना मिलते ही उनके परिजन पहलगाम के लिए रवाना हो गए।
- 23 April 2025 12:45 PM IST
राजद शासनकाल में बिहार में सिर्फ 'फिरौती का धंधा' था, विकास को लेकर लालू यादव बहस कर लें गिरिराज सिंह
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर 'जुमलेबाजी करने आने' को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
- 23 April 2025 12:41 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के निकट पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले से इस्लामाबाद का कोई संबंध नहीं है। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर हमले में हुई जानमाल की हानि पर चिंता व्यक्त की, लेकिन इसे आतंकवादी कृत्य बताने या इसकी निंदा करने से परहेज किया। पहलगाम में मंगलवार को एक मशहूर पर्यटक स्थल पर हुए भीषण आतंकी हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई।
- 23 April 2025 12:33 PM IST
हलगाम आतंकी हमले में मारे गए सुशील के परिजनों के संपर्क में इंदौर प्रशासन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों में मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी एलआईसी के अधिकारी सुशील नथानियल भी हैं। सुशील के शव को इंदौर लाया जा रहा है और जिला प्रशासन परिजनों के संपर्क में है।
Created On :   23 April 2025 7:59 AM IST