Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 March 2025 10:45 AM IST
पंजाब
अजनाला थाने पर हमला करने वाले सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथी कोर्ट में पेश, पुलिस को मिली चार दिन की रिमांड
- 21 March 2025 10:41 AM IST
पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर खुला
पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने हाल ही में सीमेंट की दीवार को हटा दिया है, जो पहले किसानों को रोकने के लिए बनाई गई थी। इस दीवार को हटाने के बाद हरियाणा की ओर से रास्ता साफ कर दिया गया है। दूसरी तरफ, पंजाब पुलिस ने भी खनौरी और शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाकर इलाके को खाली कराया है। यह कार्रवाई 19 मार्च की रात को शुरू हुई थी, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने 20 मार्च को अपने हिस्से की बैरिकेडिंग हटाई।
- 21 March 2025 10:30 AM IST
लंदन में पावर सबस्टेशन में लगी भीषण आग, हीथ्रो एयरपोर्ट एक दिन के लिए बंद
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है, क्योंकि शहर के पश्चिमी हिस्से में एक विद्युत सबस्टेशन में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। 16 हजार से ज्यादा घरों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, 150 से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
- 21 March 2025 10:25 AM IST
छावा पायरेसी केस
1800 से ज्यादा डिजिटल लिंक्स पर लीक हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा, पुलिस ने किया केस दर्ज
- 21 March 2025 10:17 AM IST
पंजाब
पंजाबपंजाब सरकार ने SKM और उगरहान ग्रुप को आज शाम 4 बजे वार्ता के लिए किया आमंत्रित
- 21 March 2025 10:12 AM IST
भारत की सांस्कृतिक विरासत
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का विश्व से कराया परिचय योगी आदित्यनाथ
- 21 March 2025 10:06 AM IST
अमेरिका-भारत के बीच संबंध
ओडीएनआई ने गबार्ड की भारत यात्रा के बाद दिया बड़ा बयान, ट्रंप -मोदी की दोस्ती से दोनों देशों के संबंधों को मिला बल
- 21 March 2025 9:52 AM IST
आज बंद रहेगा ब्रिटेन का हीथ्रो हवाई अड्डा
ब्रिटेन का हीथ्रो हवाई अड्डा शुक्रवार को बंद रहेगा। दरअसल एक पावर स्टेशन में भीषण आग लगने के चलते हीथ्रो हवाई अड्डे और इसके आसपास के हजारों घरों में शुक्रवार को बिजली गुल रहेगी।
- 21 March 2025 9:41 AM IST
फर्जी IAS बनकर ठगी का मामला
फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाला जयपुर से गिरफ्तार, विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी
Created On :   21 March 2025 8:00 AM IST