Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 March 2025 12:00 PM IST
घर से नकदी मिलने के बाद दिल्ली हाईकार्ट के जज पर सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की कार्रवाई
सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ एक रिपोर्ट आने के बाद उन्हें उनके मूल उच्च न्यायालय इलाहाबाद में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उनके स्थानांतरण की सिफारिशें कीं। न्यायमूर्ति वर्मा ने अक्तूबर 2021 में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
- 21 March 2025 11:55 AM IST
बिल पास होते ही वक्फ बोर्ड की अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने वक्फ बोर्ड, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और बंगाल में रामनवमी उत्सव के दौरान आईपीएल मैच की तारीख समेत कई मुद्दों को लेकर आईएएनएस से बातचीत की।
- 21 March 2025 11:50 AM IST
मुंबई हिट एंड रन केस
मुंबई में हिट एंड रन का मामला, बाइक सवार ने 85 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
- 21 March 2025 11:45 AM IST
राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार की हरकतों से बिहार शर्मसार हो रहा रणविजय साहू
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान सीएम साथ खड़े अधिकारी से बात करते और हंसते दिख रहे हैं। इस घटना के बाद राजद विधायक रणविजय साहू ने उन पर कटाक्ष किया है।
- 21 March 2025 11:37 AM IST
पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप
बिहार में राजद ने नीतीश कुमार की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की तीखी आलोचना की गई है। पोस्टर में लिखा गया है- यह सरकार "धृतराष्ट्र की सरकार" है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "कुर्सी कुमार" के रूप में संबोधित किया गया है।
- 21 March 2025 11:32 AM IST
दिल्ली में प्रदूषण कम करने में भाजपा सफल, ‘आप’ पर सिरसा का हमला
दिल्ली सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए लगातार काम हो रहा है और इसमें सफलता भी मिल रही है।
- 21 March 2025 11:25 AM IST
दिल्ली यमुना खादर में डीडीए की टीम पहुंची, विधायक रविंदर नेगी ने लोगों के हक में की अपील
पूर्वी दिल्ली जिला के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मयूर विहार फेस-1 यमुना खादर में शुक्रवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम पहुंची है। यह टीम यमुना किनारे की ग्रीन बेल्ट को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पहुंची है। इसकी सूचना मिलने पर पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे।
- 21 March 2025 11:12 AM IST
कर्नाटक विधानसभा
सरकारी ठेकों में 4% अल्पसंख्यक कोटा, मंत्री-विधायकों की सैलरी बढ़ाने का बिल कर्नाटक विधानसभा से पास
- 21 March 2025 11:00 AM IST
सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिखी बिकवाली
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.31 बजे सेंसेक्स 7.77 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,340.29 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 2.25 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,192.90 पर कारोबार कर रहा था।
- 21 March 2025 10:56 AM IST
पाक के मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा
पाकिस्तान में हर दिन हो रहे 9 हमले, पाक के मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा
Created On :   21 March 2025 8:00 AM IST