Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 March 2025 7:20 AM
सोना की कीमत रिकॉर्ड हाई पर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 21 March 2025 7:15 AM
चांदी की कीमत बढ़ी
चांदी की कीमत में आज करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,05,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 21 March 2025 7:10 AM
अतिक्रमण हटाने पहुंचा डीडीए
दिल्ली में यमुना से अतिक्रमण हटाने पहुंचा दिल्ली विकास प्राधिकरण
- 21 March 2025 7:06 AM
तेजस्वी यादव बोले देश ने देखा नीतीश...
तेजस्वी यादव ने कहा है कि, देश ने देखा कि सीएम नीतीश ने राष्ट्रगान का अपमान किया।
- 21 March 2025 7:00 AM
आप के सत्येंद्र जैन बने पंजाब के सह-प्रभारी
आम आदमी पार्टी ने सत्येंद्र जैन को पंजाब का सह-प्रभारी बनाया गया है।
- 21 March 2025 6:55 AM
मनीष सिसोदिया को मिला पंजाब का प्रभार
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है
- 21 March 2025 6:50 AM
निफ्टी 162 अंक उछला
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 162.65 अंक यानि कि 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,353.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 21 March 2025 6:45 AM
सेंसेक्स में 581 अंकों की बढ़त
शेयर बाजार आज (21 मार्च 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 581.55 अंक यानि कि 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,929.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 21 March 2025 6:40 AM
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया आज 14 पैसे बढ़कर 86.22 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते दिन गुरुवार को 86.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 21 March 2025 6:35 AM
कई शहरों में घट गए ईंधन के रेट
आज जम्मू एवं कश्मीर में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 95.48 रुपए और डीजल 09 पैसे कम होकर 81.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं गुजरात में पेट्रोल और डीजल 14-14 पैसे कम होकर क्रमश: 94.80 रुपए और 90.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पंजाब में पेट्रोल 32 पैसे कम होकर 97.30 रुपए और डीजल 31 पैसे घटकर 87.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
Created On : 21 March 2025 2:30 AM