Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 Feb 2025 4:47 PM IST
राहुल गांधी को लेकर प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कही ये बात
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी अब भारत विरोधी बन चुकी है। कांग्रेस के नेता अपनी बयानबाजी और कार्यों के जरिए देश की विकास और एकता के खिलाफ काम कर रहे हैं।
- 21 Feb 2025 4:40 PM IST
टेम्बा बावुमा लौटे पवेलियन
टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाले अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। बल्लेबाजी कर रहे साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमाा 58 रन बनाकर आउट हो गए। वह अफगानिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद नबी का शिकार हुए।
- 21 Feb 2025 4:34 PM IST
भारत-पाकिस्तान फ्लैग मीटिंग संघर्ष विराम समझौते पर सहमति
भारत और पाकिस्तान ने हाल ही में नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी की घटनाओं पर चर्चा के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को फ्लैग मीटिंग की। ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग जिले के चकन दा बाग स्थित नियंत्रण रेखा क्रॉसिंग प्वाइंट पर हुई।
- 21 Feb 2025 4:29 PM IST
बिहार के सासाराम में छात्र का गोली मारकर किया मर्डर, हाईवे पर जाम
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे ऑटो सवार दो परीक्षार्थियों को छात्रों के एक गुट ने गोली मार दी थी। उनमें एक छात्र अमित कुमार की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इससे गुस्साए छात्रों और अन्य लोगों ने शुक्रवार को डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे जाम कर आगजनी की और जमकर हंगामा किया।
- 21 Feb 2025 4:21 PM IST
चीन में चांगचो परमाणु एनर्जी बेस का निर्माण हो रहा तेज
चीन के फूच्येन प्रांत के चांगचो शहर स्थित परमाणु ऊर्जा बेस चीन द्वारा स्व-निर्मित "हुआलोंग वन" के बड़े पैमाने पर निर्माण का प्रारंभिक स्थल है और दुनिया में सबसे बड़ा "हुआलोंग वन" परमाणु ऊर्जा बेस भी है। इसमें लाखों किलोवाट स्तर की छह "हुआलोंग वन" परमाणु ऊर्जा इकाई बनाने की योजना है। अब करीब दस हजार परमाणु उद्योग निर्माता चार परमाणु ऊर्जा इकाइयों का निर्माण कर रहे हैं।
- 21 Feb 2025 4:06 PM IST
चीनी साइलेंट फिल्मों ने शिखर 'गॉडेस' के 4के संस्करण को किया दंग
चीनी फिल्म कला अनुसंधान केंद्र यानी चीनी फिल्म आर्काइव की तरफ से पुनर्स्थापित चीनी क्लासिक फिल्म 'गॉडेस' को 75वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के क्लासिक्स अनुभाग में प्रदर्शित किया गया।
- 21 Feb 2025 3:59 PM IST
Shahdol News: भास्कर इन्वेस्टिगेशन, कोयले की अवैध खदानों पर रोक की नहीं कोई योजना
धनगवां का चुनिया गड़ई और सोन नदी से सटा बटुरा ही नहीं चंगेरा और पटासी भी कोयले की अवैध खदानों का गढ़ है। इसके आगे नवलपुर और गोहपारू तक जगह-जगह मौत के मुहाने खुले पड़े हैं। स्थानीयजनों द्वारा बाहरी लोगों के सहयोग से तीन-साढ़े तीन सौ रुपए दिन की मजदूरी की खातिर अपनी जान जोखिम में डाल कर अवैध खदानों से कोयला निकाला जाता है।
- 21 Feb 2025 3:53 PM IST
संगम जल पर सियासत तेज, एमपी सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संगम के जल को लेकर उठे विवाद पर मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं।
- 21 Feb 2025 3:46 PM IST
श्रुति हसन ने बताया अपने और अपने पिता की संगीत यात्रा का सफर
अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में अपने पिता और एक्टर कमल हासन के साथ एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में श्रुति ने अपने म्युजिक के प्रति प्यार और अपनी संगीत यात्रा पर अपने पिता कमल हासन के प्रभाव के बारे में बताया।
- 21 Feb 2025 3:34 PM IST
प्रयागराज संगम स्नान के बाद लोग पहुंचे भोले गिरी मंदिर, बरसों पुराना है इतिहास
शिवरात्रि पर पड़ने वाले आखिरी मुख्य स्नान से पहले महाकुंभ नगर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा है। प्रयागराज के कटघर स्थित भोले गिरी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। यह मंदिर शंकरगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप ने सैकड़ों साल पहले बनवाया गया था।
Created On :   21 Feb 2025 8:00 AM IST