Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 20 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
20 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 20 Feb 2025 1:24 PM IST

    Satna News: व्यापारी के घर से 4 लाख नकदी के साथ लाखों के गहने चोरी

    सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी आबकारी में फर्नीचर व्यवसायी के सूने घर का ताला तोडक़र चोरों ने नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। इस वारदात से मोहल्ले में हडक़ंप मच गया है तो वहीं पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि किराना और फर्नीचर का व्यापार करने वाले रावेन्द्रनाथ श्रीवास्तव 56 वर्ष, बीते 16 फरवरी की सुबह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ शादी-समारोह के लिए यूपी चले गए थे।

  • 20 Feb 2025 1:21 PM IST

    Satna News: टायर फटने से कार पलटी, महाकुंभ से लौट रहे भोपाल के 8 यात्री घायल

    प्रयागराज से भोपाल जा रहे तीर्थयात्रियों की कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी, इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। नादन-देहात पुलिस ने बताया कि भोपाल निवासी कैलाश चौधरी 34 वर्ष, कृष्णा सोलंकी 65 वर्ष, रवि शर्मा 45 वर्ष, गोपाल वर्मा 55 वर्ष, माया वारंगे 56 वर्ष, योगेश वारंगे 34 वर्ष, मीना खोसे 70 वर्ष और शिवानी वर्मा 24 वर्ष, प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर बुधवार रात को इनोवा कार से भोपाल लौट रहे थे।

  • 20 Feb 2025 1:16 PM IST

    Seoni News: गौवंश की तस्करी करते कंटेनर व कार जब्त

    डूंडासिवनी और बंडोल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कत्लखाने जा रहे 36 गौवंश को तस्करों से मुक्त करवा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली की कंटनर से अवैध रूप से गौवंश का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर डूंडासिवनी थाना व बंडोल पुलिस द्वारा नगझर बाइपास में चैकिंग लगाई गई।

  • 20 Feb 2025 1:09 PM IST

    Chhindwara News: पिछले साल की तुलना में 35 बढ़कर अब जिले में हुए 116 गिद्ध

    पिछले तीन दिनों से चल रही प्रदेश व्यापी गिद्धों की गणना के क्रम में वनवृत्त छिंदवाड़ा में भी गणना हुई। 17 से 19 फरवरी तक तीनों दिवस की गणना का अवलोकन करने के बाद इस वर्ष की गणना अनुसार वन वृत्त छिन्दवाड़ा के अंतर्गत 116 गिद्धों की संख्या पाई गई है। यदि बीते वर्ष की बात करे तो यह संख्या महज 81 थी लेकिन इस गणना में अब 35 गिद्धों की संख्या में वृद्धि हुई है। पूर्व वनमंडल में 67 और पश्चिम वनमंडल 49 गिद्ध पाए गए है जबकि दक्षिण वनमंडल में एक भी गिद्ध नहीं मिला है।

  • 20 Feb 2025 1:04 PM IST

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 20-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 19 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.04 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।

  • 20 Feb 2025 12:59 PM IST

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 20-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 19 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.04 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।

  • 20 Feb 2025 12:55 PM IST

    झेलम नदी में पानी कम

    जम्मू और कश्मीर: झेलम नदी में पानी के स्तर में खतरनाक गिरावट के कारण कश्मीर में जल संकट मंडराने लगा है।

  • 20 Feb 2025 12:44 PM IST

    दिल्ली सीएम शपथग्रहण अपडेट

    पूरा हुआ शपथग्रहण समारोह

  • 20 Feb 2025 12:43 PM IST

    दिल्ली सीएम शपथग्रहण अपडेट

    एकनाथ शिंदे रामलीला मैदान से रवाना

  • 20 Feb 2025 12:36 PM IST

    दिल्ली सीएम शपथग्रहण अपडेट

    पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। 

Created On :   20 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story