Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 18 April 2025 9:46 PM IST
IPL 2025 - आखिरकार शुरु हुआ मुकाबला
बारिश के रुकने के बाद RCB और PBKS बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत हो चुकी है। अब मुकाबला केवल 14 ओवर का खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
- 18 April 2025 9:20 PM IST
चुनाव पर मुख्मयंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बयान
बिहार विधानसभा चुनाव पर मुख्मयंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "मैं बिहार के लोगों से अपील करता हूं कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं, तो वो लोग NDA की सरकार बनाएं और NDA को अच्छे बहुमत से लाएं, पिताजी(नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री बनें और वो विकास के कार्य जारी रखें। मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी कहना चाहता हूं कि पिताजी ने हर क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य किए हैं, वो इसके बारे में जनता को बताएं। हमारी नीतियों और याजनाओं का प्रचार करें।"
- 18 April 2025 9:07 PM IST
अफ्रीकी देश के साथ मिलकर समुद्री लुटेरों से निपटने का अभ्यास संपन्न
अफ्रीका-इंडिया की मैरीटाइम एंगेजमेंट यानी ‘ऐक्यमेय’ नौसैनिक अभ्यास शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें भारत को नौ महत्वपूर्ण अफ्रीकी देशों का साथ मिला। यह संयुक्त अभ्यास समुद्री लुटेरों और समुद्री डकैतियों के खिलाफ था। भारत समेत 10 देशों के बीच अफ्रीका में यह पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास था। तंजानिया के दार-ए-सलाम में आयोजित इस छह दिवसीय अभ्यास का समुद्री चरण 16-18 अप्रैल के बीच हुआ। समुद्री चरण लिए भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस चेन्नई और लैंडिंग शिप टैंक आईएनएस केसरी तंजानिया पहुंचे थे। भारत और तंजानिया के अलावा अफ्रीकी देश कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका इसके अन्य भागीदार रहे।
- 18 April 2025 8:43 PM IST
एमसीए ने टी20 मुंबई लीग के लिए रोहित शर्मा को बनाया चेहरा
बहुप्रतीक्षित टी20 मुंबई लीग की शानदार वापसी के साथ, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने आज भारतीय कप्तान और मुंबई के अपने रोहित शर्मा को सीजन 3 का चेहरा घोषित किया। 26 मई से शुरू होने वाली भारत की प्रमुख घरेलू फ्रेंचाइज-आधारित टी20 लीग में शहर की बेहतरीन क्रिकेट प्रतिभाओं को दिखाने के लिए हाई-ऑक्टेन एक्शन और कड़ी प्रतिस्पर्धा का वादा किया गया है।
- 18 April 2025 8:21 PM IST
IPL 2025 - मुंबई इंडियंस ने स्टार खिलाड़ियों का किया सम्मान
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार 18 अप्रैल को एक विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने अपने क्रिकेट दिग्गजों के सम्मान में अपने चार सबसे प्रतिष्ठित सितारों - हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव की प्रतिमाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 अराइवल पर स्थापित किया है।
- 18 April 2025 7:59 PM IST
IPL 2025 - चिन्नास्वामी में अभी भी हो रही बरसात
आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाने वाले मुकाबले में टॉस की वजह से देरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अभी भी बारिश हो रही है। टॉस का कट-ऑफ समय 10:41 है जबकि 10:56 बजे शुरू होने का कट-ऑफ समय है।
- 18 April 2025 7:47 PM IST
जेंडर चेंज कराने वाली पूर्व भारतीय क्रिकेटर की बेटी ने किया चौंका देने वाला खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपना जेंडर चेंज करवाने के चलते लाइमलाइट में आए थे। बता दें, उन्होंने हाल ही में अपना जेंडर चेंज करवाया था और आर्यन से अनाया बन गए थे। अब एक बार फिर से अनाया सुर्खियों में आ गई हैं।
दरअसल, अनाया हाल ही में एक शो पर इंटरव्यू देने पहुंची थी। इस शो पर उन्होंने अपने बीते समय से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। अनाया ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि उनके लिए जेंडर बदलने का फैसला काफी मुश्किल था। यहां तक की उस वक्त उनके पिता यानी संजय बांगर ने उन्हें क्रिकेट तक छोड़ने के लिए कह दया था। अनाया ने कहा, "क्रिकेटर मुझे प्राइवेट फोटो भेजते थे। वे कहते थे कि मेरे साथ कार में चलो। कई क्रिकेटर्स मुझे गंदी गालियां भी देते थे और फोटो मांगते थे।"
- 18 April 2025 7:24 PM IST
IPL 2025 - RCB और PBKS के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
खेलें गए मैच - 33 मैच
आरसीबी जीती - 16 मैच
पीबीकेएस जीती - 17 मैच
- 18 April 2025 7:13 PM IST
IPL 2025 - बारिश की वजह से टॉस में हुई देरी
आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच बेंगलरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाने वाले मैच में टॉस में देरी हो गई है। दरअसल, अचानक बारिश होने की वजह से टॉस कुछ देर बाद होगा। पहले टॉस शाम 7 बजे होने वाला था।
- 18 April 2025 6:55 PM IST
पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों को जबरदस्ती के बीच विदेश मंत्री इसाक डार का काबुल दौरा
पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार शनिवार को उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ काबुल की एक दिवसीय यात्रा करेंगे। यह यात्रा तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की ओर से किए जा रहे आपसी प्रयासों का हिस्सा है। पाकिस्तान से अफगान नागरिकों के जबरन निर्वासन और सुरक्षा मुद्दों को लेकर काबुल-इस्लामाबाद के बीच संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अफगान तालिबान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेगा। इसकी अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद, अफगानिस्तान के आर्थिक मामलों के उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर और कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी। पाकिस्तान विदेश कार्यालय (पीएफओ) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "बातचीत में पाक-अफगान संबंधों के संपूर्ण आयाम को शामिल किया जाएगा, सुरक्षा, व्यापार, संपर्क, लोगों के बीच संबंधों सहित आपसी हितों के सभी क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों और साधनों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।"
Created On :   18 April 2025 8:00 AM IST