Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव
17 दिसंबर 2024 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 17 Dec 2024 8:10 AM IST

    महाकुंभ को लेकर क्या बोले यूपी के CPRO शशिकांत त्रिपाठी?

    उत्तर मध्य रेलवे के CPRO शशिकांत त्रिपाठी ने कहा, "महाकुंभ में बहुत बड़ी संख्या में लोग आते हैं। रेलवे महाकुंभ पर्व के दौरान 10,000 से ज्यादा रेगुलर ट्रेन और 3,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। स्पेशल ट्रेन में से ज्यादातर ट्रेन शॉर्ट डिस्टेंस ट्रेन होंगी। हम लगभग 600-700 लंबी दूरी की विशेष गाड़ियां भी चला रहे हैं। 

  • 17 Dec 2024 8:05 AM IST

    अरविंद केजरीवाल चौथी बार बनेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री इमरान हुसैन

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चौथी बार चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में वह इस सीट से विधायक हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया है। केजरीवाल के नई दिल्ली से चुनाव लड़ने पर दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन ने कहा है कि केजरीवाल चौथी बार बड़े बहुमत से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। जनता उन्हें चाहती है, क्योंकि उन्होंने 10 साल दिल्ली के लोगों के लिए काम किया है। स्कूल में शिक्षा का स्तर सुधरा है।

  • 17 Dec 2024 8:02 AM IST

    हम शुरू से ही महिलाओं का कर रहे हैं सम्मान, दिल्ली में कानून-व्यवस्था सही नहीं- मुकेश अहलावत

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को महिला सुरक्षा पर 'महिला अदालत' लगाई। महिला अदालत' में पहुंचे दिल्ली सरकार में मंत्री मुकेश अहलावत ने आईएएनएस से बातचीत की। मुकेश अहलावत ने कहा कि हम शुरू से ही महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं। लेकिन अन्‍य लोगों ने महिलाओं को सम्मान नहीं दिया। महिलाओं के लिए हमने काफी काम किया है। कैमरे लगवाए हैं, एलईडी लाइट लगवाई गई है। अब अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को 2100 रुपये देने की भी घोषणा की है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि डेढ़ से दो महीने से देख रहे होंगे कभी यहां गोली चलती है, तो कभी दूसरी जगह। क्राइम लगातार बढ़ रहा है। कानून-व्यवस्था सही नहीं है।

Created On :   17 Dec 2024 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story