Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
17 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 17 April 2025 11:00 AM IST

    ग्रेटर नोएडा स्कूली बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, कई बच्चे घायल

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डी मार्ट से चार मूर्ति की ओर जाने वाले मार्ग पर ब्लूम पब्लिक स्कूल (गाजियाबाद) की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के वक्त बस में लगभग 20 बच्चे सवार थे, जिनमें से 4 से 5 बच्चों को चोटें आई हैं।

  • 17 April 2025 10:56 AM IST

    देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प दोहराया है, क्योंकि देश में नक्सलवाद लगातार सिकुड़ रहा है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) दिवस के समारोह में हिस्सा लेते हुए अमित शाह ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के योगदान की चर्चा की।

  • 17 April 2025 10:45 AM IST

    नीमच अमित शाह ने सीआरपीएफ परेड में लिया हिस्सा, मंच से बोले-देश सशक्त और समृद्ध, उसमें आपके परिवार का योगदान अतुलनीय

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान वह नीमच में सीआरपीएफ के परेड ग्राउंड पहुंचें। परेड ग्राउंड में गृह मंत्री शाह ने 'राइजिंग डे' कार्यक्रम के तहत आयोजित परेड में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने संबोधन में सीआरपीएफ के महत्व और योगदान पर प्रकाश डाला।

  • 17 April 2025 10:38 AM IST

    जाति जनगणना का मामला कर्नाटक सरकार पर छोड़ दिया गया, मैंने रिपोर्ट नहीं देखी मल्लिकार्जुन खड़गे

    कर्नाटक में जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट को लेकर तीखी चर्चाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली सरकार इस रिपोर्ट पर विचार-विमर्श करने की तैयारी में है। सीएम सिद्दारमैया की अध्यक्षता में गुरुवार को बेंगलुरु में राज्य कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें इस रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा होगी। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि जाति जनगणना का मामला राज्य सरकार पर छोड़ दिया गया है।

  • 17 April 2025 10:30 AM IST

    दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की रेड, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना

    आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि आप नेताओं को डराने-धमकाने के लिए केंद्र सरकार ने सीबीआई का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

  • 17 April 2025 10:21 AM IST

    लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी शेयरों में बिकवाली

     लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद घरेलू बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.27 बजे सेंसेक्स 338.13 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,706.16 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 120.75 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,316.45 पर कारोबार कर रहा था।

  • 17 April 2025 10:08 AM IST

    डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय एक विमान के इंजन में लगी आग

    अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय एक विमान के इंजन में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, विमान किसी जानवर से टकरा गया था, जिससे इंजन में आग लगी और पायलट को आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

  • 17 April 2025 10:06 AM IST

    कांगो में नाव पलटने से बड़ा हादसा

    कांगो में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक नाव हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लापता हैं। हादसा मंगलवार को रात म्बांदाका शहर के पास कांगो नदीं में हुआ। नाव में करीब 400 यात्री सवार थे, जो मटांकुमु से बोलोंबा क्षेत्र जा रहे थे। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

  • 17 April 2025 9:56 AM IST

    टाइम मैग्जीन की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट

    टाइम मैग्जीन की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम हैं। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का नाम शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार सूची में किसी भारतीय को दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह नहीं मिली है। इम मैग्जीन की सूची में शुमार अन्य नेताओं में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आदि का नाम भी शामिल है।

  • 17 April 2025 9:33 AM IST

    वक्फ एक्ट पर आज फिर सुप्रीम सुनवाई

    देश की सर्वोच्च अदालत में वक्फ (संशोधन) एक्ट, 2025 की संवैधानिक वैधता के खिलाफ लगी याचिकाओं पर आज फिर सुनवाई होगी। कल केंद्र से पूछे कई अहम सवाल।

Created On :   17 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story