Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 16 दिसंबर 2024 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 16 Dec 2024 8:19 PM IST
कल लोकसभा में पेश हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन बिल!
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार के लिए अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। जानकारी के अनुसार एक देश एक चुनाव बिल मंगलवार को लोकसभा में दोपहर 12 बजे पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ये बिल पेश करेंगे।
- 16 Dec 2024 7:47 PM IST
Jabalpur News: दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर फैक्ट्री कर्मी से ऐंठ लिए 16 लाख
दिल्ली क्राइम ब्रांंच का अधिकारी बनकर साइबर ठग ने गोराबाजार क्षेत्र में रहने वाले व्हीकल फैक्ट्री कर्मी को किसी मामले में आरोपी बनाए जाने की धौंस दिखाते हुए 16 लाख 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। ठगी का शिकार होने की जानकारी लगने पर पीड़ित व्यक्ति ने राँझी थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी है।
- 16 Dec 2024 7:40 PM IST
Jabalpur News: सीधी टक्कर के बाद ट्रकों में लगी भीषण आग
बरेला थाना क्षेत्र स्थित नरसिंह बाबा मंदिर के पास रविवार की शाम बेलगाम भागते दो ट्रकों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगे। दोनों वाहनों के चालक-परिचालकों ने वाहन से कूदकर जान बचाई। उधर सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक ट्रकों का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था।
- 16 Dec 2024 7:40 PM IST
पहली विदेशी यात्रा पर भारत पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके
बीते सितंबर में श्रीलंका का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद अनुरा कुमारा दिसानायके अपने पहले विदेशी दौरे पर सोमवार 16 दिसंबर को वह भारत पहुंचे। यहां उन्होंने राजधानी दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास बातचीत की। इस दौरान दोनों दोनों देशों के बीच इलेक्ट्रिक ग्रिड कनेक्टिविटी और मल्टी प्रोडक्ट पेट्रोलियम पाइपलाइन स्थापित करने को लेकर बातचीत हुई। इसके अलावा पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया।
- 16 Dec 2024 7:37 PM IST
केजरीवाल के घर का घेराव
AAP की महिला अदालत के बाद अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन किया है। वहां, बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज भी मौजूद हैं।
- 16 Dec 2024 7:29 PM IST
फ्रांस के मायोट में 'चिडो' तूफान ने मचाया कहर
यूरोपीय देश फ्रांस के मायोट में चिडो तूफान ने भयंकर तबाही मचाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चक्रवात के दौरान 225 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसकी वजह से दर्जनों बस्तियां पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। यह बीते 100 सालों में आया सबसे भयानक तूफान है। यही वजह है कि लोग इसकी तुलना परमाणु बम से कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस तूफान में अब तक 1 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
- 16 Dec 2024 7:23 PM IST
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने लगाई 'महिला अदालत'
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसके साथ-साथ सूबे में आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राजधानी राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में 'महिला अदालत' आयोजित की। केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "निर्भया घटना के 12 साल बाद भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं कम नहीं हुईं, बल्कि कई गुना बढ़ गई हैं।" केजरीवाल ने यह भी पूछा, "क्या यह कहना गलत है कि शाम को बेटी घर लौटती नहीं, तो मां-बाप को डर लगता है?"
- 16 Dec 2024 7:15 PM IST
साल 2025 चीन नई ऊर्जा प्रणालियों की योजना और निर्माण में तेजी लाएगा
चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन की खबर के अनुसार, चीन साल 2025 में नई ऊर्जा प्रणालियों की योजना और निर्माण में तेजी लाएगा। यह बताया गया है कि अगले साल, चीन उच्च बुद्धिमत्ता और सुरक्षा के साथ कई बड़े पैमाने पर आधुनिक कोयला खदानों के निर्माण को मंजूरी देगा, कोयले के स्वच्छ और कुशल उपयोग के लिए कार्य योजना को लागू करना जारी रखेगा और पूरे वर्ष में लगभग 4.8 अरब टन का वार्षिक कोयला उत्पादन हासिल करने का प्रयास करेगा।
- 16 Dec 2024 7:00 PM IST
संभल के मंदिर से लगे हुए घर की ली जा रही नाप, अवैध होने पर की जाएगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के संभल में करीब 50 साल बाद मंदिर के पट खुले हैं। जिससे सटे हुए घर के बारे में जिला प्रशासन मकान मालिक से डीटेल्स मांग रही है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर से लगे हुए घर की पुलिस ने डीटेल्स मांगी हैं। मकान की डीटेल्स उस मकान के मालिक मतीन से मांगी गई हैं और मकान की रजिस्ट्री के साथ और भी डीटेल्स मांगी हैं।
- 16 Dec 2024 6:59 PM IST
अस्पताल में भर्ती होने के बाद से खान सर का पहला बयान, पुलिस दुर्व्यवहार पर ये क्या बोल गए फेमस टीचर?
बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी की परीक्षा को लेकर काफी बवाल हुआ। BPSC छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया था जिसमें लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर खान सर भी शामिल हुए थे। लेकिन प्रदर्शन के दौरान उनकी सेहत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। सेहत ठीक होने के बाद सोमवार (16 दिसंबर) को खान सर का पहली बार बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनकी सेहत पहले से ही ठीक नहीं चल रही थी। साथ ही, खान सर ने बताया पुलिस ने उनके साथ कोई बुरा व्यवहार नहीं किया।
Created On :   16 Dec 2024 8:00 AM IST