Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 15 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 March 2025 8:56 AM IST
यूएन में भारत की पाकिस्तान को दो टूक
पाकिस्तान की ‘कट्टर मानसिकता’ की निंदा करते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने इस्लामाबाद से कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर को लेकर राग अलापने से सीमा पार आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता या इस क्षेत्र के भारत का अभिन्न अंग होने की वास्तविकता को नहीं बदला जा सकता।
- 15 March 2025 8:44 AM IST
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में दो गुटों के बीच झड़प, इंटरनेट सेवाएं हुईं सस्पेंड
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हिंसा भड़क गई है। यहां पर दो गुटों के बीच झड़प हो गई है। इसके बाद इंटरनेट सेवाएं को सस्पेंड कर दिया गया है।
- 15 March 2025 8:26 AM IST
एक्टर अर्जुन रामपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए
एक्टर अर्जुन रामपाल ने शनिवार को उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मेंदिर में पूजा अर्चना की।
- 15 March 2025 8:18 AM IST
आज मिजोरम दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मिजोरम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Created On :   15 March 2025 8:00 AM IST