Breaking News: आज की बड़ी खबरें-15 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 16 Jan 2025 1:22 AM IST
बुमराह ने बेड रेस्ट की खबरों को बताया फेक
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के पांचवें सिडनी टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर चर्चाओं का बाजार गर्मा गया था। सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस को लेकर कई दावें किए जा रहे थे। लोगों का कहना था कि डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। और वह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी नहीं दिखाई देने वाले हैं। लेकिन अब इसे लेकर तेज गेंदबाज का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इन खबरों पर हस्ते हुए इन्हें फेक बताया है।
- 16 Jan 2025 12:54 AM IST
ड्रेसिंग रूम में हुई बातचीत लीक को लेकर हेड कोच गंभीर ने सरफराज खान पर जड़ा आरोप
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में हार के बाद से टीम इंडिया में काफी हलचल मची हुई है। इसी बीच ड्रेसिंग रूम की बातचीत मीडिया में लीक होने की खबर सामने आई है। हेड कोच गौतम गंभीर ने युवा बल्लेबाज सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम में हुई बातचीत को मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया है। बता दें, इस युवा बल्लेबाज ने पूरी सीरीज में एक भी टेस्ट नहीं खेला था। गंभीर ने सरफराज का नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के साथ की गई रिव्यू मीटिंग के दौरान लिया। इस बैठक में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद थे।
- 16 Jan 2025 12:39 AM IST
मलेशिया के खिलाफ भी टीम अच्छा खेलेगी - भारतीय खो-खो महिला टीम कप्तान
दिल्ली में खेले जा रहे खो-खो विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने ईरान की टीम को 100-16 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम इंडिया की कप्तान प्रियंका इंगले ने कहा, "हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हमने कल ईरान का मैच देखा और कल रात हमने उसी के अनुसार योजना बनाई। आज हमने सेंचुरी की है तो ये हमारे भारत के लिए गर्व की बात है। सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमने अपने दोनों मैच बहुत बड़े अंतर से जीते। हम अब नॉक-आउट दौर में चले गए हैं। कल हमारा सामना मलेशिया से होगा और उसमें भी हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा।"
- 16 Jan 2025 12:28 AM IST
खो-खो विश्व कप 2025 - भारतीय महिला टीम ने ईरान की टीम को 100-16 से हराया
दिल्ली में खेले जा रहे खो-खो विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने ईरान की टीम को 100-16 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के हेड कोच सुमित भाटिया ने कहा, "हमने आज शतक लगाने का लक्ष्य रखा था। हमारे डिफेंडरों ने बहुत अच्छा खेला और हमने सेंचुरी की...मेरी टीम मेरी उम्मीदों पर खरी उतरी है। जो मैंने सोचा था उन्होंने वो सेंचुरी कर दी है।"
- 16 Jan 2025 12:16 AM IST
पटना की महिला पुलिस को मिली नई जिम्मेदारी
बिहार गृह मंत्रालय की ओर से पटना की महिला पुलिस को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, पटना के बढ़ते ट्रैफिक अनिमियताओं को देखते हुए मंत्रालय ने पटना के ट्रैफिक की कमान महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में सौंप दी है।
- 16 Jan 2025 12:00 AM IST
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट, 5 नामों का किया ऐलान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 5 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी सीट से सुमेश गुप्ता , करोल बाग से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को टिकट दिया है।
- 15 Jan 2025 11:54 PM IST
पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत नहीं दर्ज किया मामला, कोर्ट ने भेजा समन
राजस्थान के जलौर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की गई जिसके बाद वह बागोड़ा इलाके में मौजूद थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची। लेकिन बागोड़ा थानाधिकारी ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करने से मना कर दिया जिसके बाद पीडिता और उसकी मां ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पॉक्सो कोर्ट ने इसे लापरवाही मानते हुए थानाधिकारी अरुण कुमार को आरोपी बनाया और समन पेश किया है।
- 15 Jan 2025 11:41 PM IST
राहुल गांधी के बयान पर मनोज तिवारी का पलटवार
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "राहुल गांधी कह रहे हैं कि वो एक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे हैं मतलब भारत के खिलाफ तो पाकिस्तान, बांग्लादेश और भी दुनिया के कई देश हैं जो हमारे खिलाफ लड़ रहे हैं। तो अगर राहुल गांधी की लड़ाई स्टेट के खिलाफ है तो मुझे नहीं लगता औरों में और इनमें कोई अंतर है। ये देश के लोग इनको जवाब देंगे।"
- 15 Jan 2025 11:18 PM IST
10 देशों से अंतरराष्ट्रीय टीम के 21 सदस्य महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे
10 देशों से अंतरराष्ट्रीय टीम के 21 सदस्य त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए अरैल टेंट सिटी पहुंचे। मॉरीशस के कंटेंट क्रिएटर डेमियन ने कहा, "यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ऐसा लगता है जैसे आप अपने हाथ से पौराणिक चीज़ों को छू रहे हैं और आप इतिहास का हिस्सा हैं और इसे देखकर हमें ऐसा महसूस होता है कि सिर्फ़ धार्मिक ही नहीं बल्कि वैश्विक परिवार से जुड़े होने का एहसास होता है और हमें इस पर बहुत गर्व है।"
- 15 Jan 2025 10:59 PM IST
राहुल गांधी के बयान पर भड़के संबित पात्रा
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "राहुल गांधी ने खुद स्वीकार कर लिया है कि उनकी लड़ाई भारत की सिस्टम के खिलाफ है, भारत की सरकार के खिलाफ और भारत के खिलाफ है तो वैसे व्यक्ति के समझ पर मुझे कुछ व्यक्त करने की जरूरत नहीं है। देश की जनता सब कुछ समझती है।"
Created On :   15 Jan 2025 8:00 AM IST