Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 14 Feb 2025 4:11 PM IST
Shahdol News: अवैध होर्डिंग से लेकर निर्माण में मनमानी
शहर में बिना अनुमति के एक सैकड़ा से ज्यादा स्थान पर अवैध होर्डिंग तने हैं। अलग-अलग वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर स्थिति यह है कि अधिकांश निर्माण बिना अनुमति के ही चल रहे हैं। खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर हो रहे काम में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
- 14 Feb 2025 4:10 PM IST
Shahdol News: विकास के काम कार्ययोजना तक सीमित
वित्तीय वर्ष अब समाप्ति की ओर है, लेकिन अनेक बड़े काम ऐसे हैं जो या शुरु नहीं हुए अथवा अधूरे पड़े हुए हैं, जिनकी कार्ययोजना नगरपालिका द्वारा वित्तीय साल के शुरु में बनाए गए थे। कायाकल्प फेस-1 ओर फेस-2 के तहत सडक़ निर्माण के कार्य 80 से 90 प्रतिशत ही पूरे हो पाए हैं।
- 14 Feb 2025 4:10 PM IST
Satna News: आधी रात आरोपियों ने चलाई गोली, दो घायल, 2 गिरफ्तार
जैतवारा थाना अंतर्गत चंदगई गांव में बीती रात 12 से 1 बजे के बीच तीन युवकों ने दुकान खुलवाने को लेकर फरियादी रामभईया कुशवाहा के परिवार के साथ मारपीट कर गोली भी चलाई। आरोपियों ने 4 फायर किए। एक गोली रामभईया कुशवाहा के बाएं हाथ और दूसरी गोली उसके भतीजे सतेन्द्र कुशवाहा के पैर में लगी।
- 14 Feb 2025 4:09 PM IST
Satna News: आधा दर्जन से अधिक युवकों ने आधी रात घर में घुस कर मचाया तांडव
कोलगवां थाना अंतर्गत माधवगढ़-जायसवाल टोला में बीती रात तकरीबन 12 बजे आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बेलदार परिवार के घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। युवकों ने कुल्हाड़ी से घर का दरवाजा काट दिया। घर के अंदर तोड़-फोड़ कर गृहस्थी का सामान फैला दिया। इतना ही नहीं घर में खड़ी 4 मोटर सायकिलों को भी चकनाचूर कर दिया। विरोध करने पर बेलदार परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई।
- 14 Feb 2025 4:09 PM IST
Satna News: ससुराल आए युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
कोठी जिले के उजरौंधा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से ओमप्रकाश अहिरवार 35 वर्ष निवासी राजापुर जिला चित्रकूट, उत्तरप्रदेश की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
- 14 Feb 2025 4:08 PM IST
Satna News: कार की ठोकर से महिला की मौत, आक्रोशित परिजन ने सडक़ पर लगाया जाम
ताला थाना अंतर्गत पडिय़ा गांव में तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 17 सीए 4770 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सडक़ पार कर रहीं सविता पटेल पति सोनू पटेल 35 वर्ष निवासी पडिय़ा को ठोकर मार दिया। सडक़ हादसे में सविता पटेल की मौके पर मौत हो गई।
- 14 Feb 2025 4:08 PM IST
Satna News: प्रयागराज से महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन की ट्रक से भिड़ंत, 6 घायल
मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत एनएच-30 में झुकेही बायपास के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तकरीबन 2.30 बजे मिनी बस ट्रक में पीछे तरफ से टकरा गई। सडक़ हादसे में प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर महाराष्ट्र लौट रहे 6 श्रद्धालु घायल हो गए।
- 14 Feb 2025 4:00 PM IST
भारत, अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार हाई ग्रोथ सेक्टर पर केंद्रित विशेषज्ञ
टैरिफ और संरक्षणवादी नीतियों जैसी मौजूदा चुनौतियों के बावजूद, भारत और अमेरिका ने सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी जैसे उच्च-विकास वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय व्यापार में 500 बिलियन डॉलर हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। उद्योग विशेषज्ञों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
- 14 Feb 2025 3:44 PM IST
मध्य प्रदेश सरकार से कांग्रेस डरने वाली नहीं है जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और उनके परिजनों पर लोकायुक्त द्वारा दर्ज किए गए मामले पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार की सही तरीके से जांच हो जाए तो सभी मंत्री जेल में होंगे।
- 14 Feb 2025 3:37 PM IST
पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग को विजयवाड़ा में पकड़ा
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के 6 सदस्यों वाले एक चोर गिरोह को 273 मोबाइल चोरी करने के बाद विजयवाड़ा में पकड़ा गया।
Created On :   14 Feb 2025 8:00 AM IST