Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 14 Feb 2025 5:55 PM IST
पंजाब कैबिनेट के कई मंत्री चंडीगढ़ पहुंचे
किसानों से मीटिंग के लिए पंजाब कैबिनेट के कई मंत्री चंडीगढ़ पहुंचे।
- 14 Feb 2025 5:03 PM IST
'पीएम मोदी के नेतृत्व में देश...', मनसुख मांडविया
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में कहा कि आज राष्ट्रीय खेलों का समापन हो रहा है। आने वाले दिनों में भारत एक स्पोर्ट्स हब बनें, उसकी शुरूआत आज से हुई है। स्पोर्ट्स में या तो हम जीतते हैं या सीखते हैं। हमें दुनिया को संदेश देना है कि हम अर्जुन जैसे बाणवीर के देश से आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
- 14 Feb 2025 4:36 PM IST
पुलवामा हमारे वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक - प्रताप सारंगी
भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने शुक्रवार को आईएएनएस से बात करते हुए पुलवामा हमले की बरसी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना हमारे वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है, जिन्हें हम श्रद्धा और आदर के साथ स्मरण करते हैं।
- 14 Feb 2025 4:14 PM IST
Shahdol News: भास्कर खास, स्कूलों के एआई लैब में धूल खा रहे कम्प्यूटर
शासकीय रघुराज हायर सेकेंडरी स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से छात्रों को रुबरु करवाने के लिए बनवाए गए एआई लैब में धूल धूसित कप्यूटर मॉनीटर यहां व्यवसायिक शिक्षा की हकीकत बयां कर रही है। लैब में 40 कम्प्यूटर हैं जो धूल खा रहे हैं।
- 14 Feb 2025 4:13 PM IST
Shahdol News: बिलासपुर से कुंभ स्नान को जा रहे युवकों का वाहन पलटा
बिलासपुर से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे युवकों का वाहन गुरुवार की सुबह सोहागपुर थाना के पास अनयंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन के चारों पहिए ऊपर हो गए, दैवयोग से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।
- 14 Feb 2025 4:13 PM IST
Shahdol News: नौसिखिए दौड़ा रहे भारी वाहन, दो बसों को ठोकर मारने के बाद दुकान में जा घुसा हाइवा
नौसिखिए एवं शराब के नशे में चालकों द्वारा बेधडक़ होकर सडक़ों पर भारी वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। आरटीओ, पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण आए दिन सडक़ हादसों के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसी ही घटना बीती रात ब्यौहारी में घटित हुई, जिसमें एक बेलगाम हाइवा सडक़ किनारे खड़े दो बसों को ठोकर मारते हुए सडक़ किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा।
- 14 Feb 2025 4:12 PM IST
Shahdol News: शहडोल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, माफिया तांडव मचा रहे इसके पीछे भाजपा नेता
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है। प्रदेश का भला प्रथम है इसमें कोई नकारात्मकता नहीं है पर सिर्फ सूचियां बनाने के लिए सुर्खियां बटोरने के लिए निवेश बताया जाए, इससे प्रदेश का भला नहीं होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह करेंगे कि प्रदेश में सबसे पहले इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया जाए। करप्शन रहित वातावरण हो, जिससे निवेशक यहां आने के लिए लालायित हो जाएं।
- 14 Feb 2025 4:12 PM IST
Shahdol News: 10 साल बाद भी शुद्ध पेयजल नहीं दे सकी 27 करोड़ की योजना
मध्य प्रदेश की अमीर निकायों में सुमार धनपुरी नगर पालिका इन दिनों सौंदर्यीकरण पर जोर तो दे रही है लेकिन नगर वासियों को पिछले 10 सालों में वाटर फिल्टर प्लांट की स्थापना और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के सपने को पूरा नहीं कर सकी। नगर में पुराने निर्माण जो उद्घाटन के पूर्व ही अनुपयोगी रहते हुए ध्वस्त हो गए, उनको छोडक़र नए कार्यों को तरजीह दिया जाना समझ से परे है।
- 14 Feb 2025 4:11 PM IST
Shahdol News: मेडिकल कॉलेज में मरीज परेशान, पर्ची में लिखा गायनकोलॉजिस्ट नहीं, प्रसूता को किया रेफर
प्रसूता महिला को भर्ती करने के मामले में मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर भर्राशाही सामने आई है। गर्भवती महिला सुनीता पटेल 31 वर्ष पति शुभम पटेल निवासी ग्राम भोलगढ़ 12 फरवरी की शाम प्रसव के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची।
- 14 Feb 2025 4:11 PM IST
दक्षिण कोरिया निर्माणाधीन होटल में लगी आग, 6 की मौत, 25 घायल
दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक होटल निर्माण स्थल पर आग लगने से छह श्रमिकों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
Created On :   14 Feb 2025 8:00 AM IST