Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 12 March 2025 10:10 AM IST
एमपी बजट 2025
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज बजट पेश करेंगे। वह विधानसभा पहुंच चुके हैं।
- 12 March 2025 10:04 AM IST
चंडीगढ़ पंजाब विश्वविद्यालय का 72वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित भी करेंगी।
- 12 March 2025 9:41 AM IST
न्यूयॉर्क में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फिलिस्तीन समर्थकों ने निकाली रैली
फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने न्यूयॉर्क शहर में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। ये प्रदर्शन मध्य पूर्व, कॉलेजों में विरोध और आव्रजन से जुड़ी नीतियों के खिलाफ थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर वाशिंगटन पार्क से लोअर मैनहट्टन स्थित सिटी हॉल तक मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
- 12 March 2025 9:31 AM IST
सांबा सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों के चलते सीमा पर सुरक्षा कड़ी, तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा पार से बढ़ रही संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा सीमावर्ती इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
- 12 March 2025 9:20 AM IST
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम ईओडब्ल्यू ने कराया हितेश मेहता का पॉलीग्राफ टेस्ट
122 करोड़ रुपए के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम मामले में मुख्य आरोपी हितेश मेहता का मंगलवार को पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया। मुंबई पुलिस ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह टेस्ट एफएसएल यानी फोरेंसिक साइंस लैब में फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और साइकायट्रिस्ट की उपस्थिति में करवाया गया। टेस्ट करीब 2 घंटे 30 मिनट तक चला। इस दौरान मेहता से घोटाले से जुड़े करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए, जिसका जवाब उसने (हितेश मेहता) हां और न में दिया।
- 12 March 2025 9:08 AM IST
रायबरेली होली के दिन 28 गांव के लोग मानते हैं शोक, जानिए क्यों
देशभर में शुक्रवार को होली धूमधाम से मनाई जाएगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक ऐसा क्षेत्र है जहां होली के दिन लोग रंग और गुलाल नहीं उड़ाते। होली के दिन जहां लोग रंगों की फुहारों का आनंद लेते हैं, वहीं रायबरेली के डलमऊ में होली के दिन 28 गांवों में शोक मनाया जाता है। इन गांवों के लोग होली के पर्व के तीन दिन बाद होली खेलते हैं।
- 12 March 2025 8:53 AM IST
नगर निगम चुनाव को लेकर क्यो बोले डीएसपी विजय कुमार?
हरियाणा: DSP विजय कुमार ने नगर निगम चुनाव के नतीजों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "मतगणना के मद्देनजर हमने पर्याप्त बल तैनात किया है, बैरिकेडिंग की है, चेकपॉइंट बनाए हैं। हमने अंदर भी पर्याप्त ड्यूटी लगाई है। लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमारा डायवर्जन प्लान भी है। पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।"
- 12 March 2025 8:40 AM IST
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 12 March 2025 8:23 AM IST
'वक्फ विधेयक मुस्लिम के खिलाफ है', राशिद अल्वी
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि वक्फ विधेयक मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है, और इसलिए अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है। ऐसे प्रदर्शनकारियों से बात करना और उनके मुद्दों को हल करना सरकार की जिम्मेदारी है।
Created On :   12 March 2025 8:00 AM IST