Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव
12 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 12 March 2025 11:29 AM IST

    एमपी बजट 2025

    वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा कहा कि मध्य प्रदेश की कृषि दर केंद्र की दर से अधिक रही है। 2047 तक मध्य प्रदेश का बजट 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाना है। प्रति व्यक्ति आय 22 लाख 35 हजार पहुंचाने का लक्ष्य है।

  • 12 March 2025 11:28 AM IST

    एमपी बजट 2025

    वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा कहा कि एमपी का बजट गणतंत्र को समर्पित है। सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। भारत के संविधान के 75 साल पूरा होने पर प्रथम बजट है। 1500 जनता के सुझाव आए। बजय नया है लेकिन पुरानी भी ख्वाइश हैं। 

  • 12 March 2025 11:25 AM IST

    एमपी बजट 2025

    वित्त मंत्री जगदीप देवड़ा बजट पेश कर रहे हैं।

  • 12 March 2025 11:12 AM IST

    एमपी बजट 2025

    बीजेपी विधायक दल की कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद बजट पेश किया जाएगा।

  • 12 March 2025 11:01 AM IST

    एमपी बजट 2025

    बिजली, सड़कों का विस्तार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, योजनाएं, उद्योग, रोजगार को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया जाएगा।

  • 12 March 2025 10:53 AM IST

    एमपी बजट 2025

    बीजेपी विधायक दल की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है।

  • 12 March 2025 10:38 AM IST

    एमपी बजट 2025

    मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, "हमारा बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर केंद्रित होगा। सभी क्षेत्र, चाहे वह ऊर्जा हो, चिकित्सा हो, शिक्षा हो या रोजगार हो, जब हम मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पेश करेंगे तो इन सभी को उसमें शामिल किया जाएगा

  • 12 March 2025 10:28 AM IST

    एमपी बजट 2025

     मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज राज्य का बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।

  • 12 March 2025 10:24 AM IST

    एमपी बजट 2025

    एमपी विधानसभा में नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। 

  • 12 March 2025 10:17 AM IST

    एमपी बजट 2025

    बजट पेश होने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि- मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत होने से पूर्व आज मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित कर विधायकगणों से प्रदेश की विकास परक योजनाओं, जनकल्याणकारी फैसलों एवं नीतिगत निर्णयों पर मंथन किया।

Created On :   12 March 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story