Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 11 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
11 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 11 Feb 2025 9:56 AM IST

    चुनाव में करारी हार के बाद क्या होगा AIMIM का मिशन? शोएब जमई ने बताया प्लान

    दिल्ली के नतीजे आने के बाद दिल्ली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) प्रमुख शोएब जमई ने अपनी पार्टी का प्लान बताया है। उनका कहना है कि वह गरीबों पर खास फोकस करेंगे और उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इसी के साथ जमई ने मुस्तफाबाद और ओखला की जनता को भी धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि, एआईएमआईएम पहली पार दिल्ली से चुनाव लड़ी। पार्टी ने एक भी सीट हासिल करने में नाकाम रही। 

  • 11 Feb 2025 9:38 AM IST

    दिल्ली AIMIM चीफ ने नतीजों को लेकर क्या कहा

    देश की राजधानी दिल्ली के एआईएमआईएम के प्रमुख शोएब जमई ने कहा कि ओखला और मुस्तफाबाद विधानसभा सीटों पर एआईएमआईएम प्रत्याशियों को कुल 73 हजार से ज्यादा वोट मिले। एआईएमआईएम दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ी। इसके बावजूद हजारों लोगों से जिस तरह से पार्टी में भरोसा जताया, वह हमारे लिए बड़ी बात है। हम, उनके भरोसे को बरकरार रखेंगे। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसके लिए सभी को 'शुक्रिया' कहा है। 

  • 11 Feb 2025 9:31 AM IST

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया विजेंद्र गुप्ता ने याद

    भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए मार्ग पर भाजपा का हर कार्यकर्ता चले, हमने यह संकल्प लिया है। सहजता और सरलता का संकल्प लेते हुए राष्ट्र को आगे बढ़ाने का एक दृढ़ निश्चय हमने किया है। 

  • 11 Feb 2025 9:19 AM IST

    सीएम भगवंत मान राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना

    पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हुए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली में पंजाब के विधायकों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान और पंजाब के विधायक भी मौजूद रहेंगे, जो दिल्ली चुनाव के लिए अलग-अलग इलाकों में प्रचार कर रहे थे।

  • 11 Feb 2025 9:14 AM IST

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं बांसुरी स्वराज

    भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम है। हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की विचारधारा से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मूल मंत्र भाजपा के हर कार्यकर्ता को दिया है

  • 11 Feb 2025 8:46 AM IST

    महाकुंभ में नया ट्रैफिक प्लान जारी, 13 फरवरी तक वाहनों की होगी नो एंट्री

    महाकुंभ का आज 30वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 44.74 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 12 फरवरी को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रयागराज में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। 13 फरवरी की सुबह 8 बजे तक मेले में कोई भी वाहन नहीं चलेगा। 

  • 11 Feb 2025 8:42 AM IST

    अमेरिका के राष्ट्रपति ने दी हमास को धमकी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि वह युद्धविराम के बारे में इजरायल को निर्णय लेने देंगे कि आखिरकार क्या होना चाहिए। लेकिन जहां तक ​​मेरा सवाल है, अगर शनिवार 12 बजे तक सभी बंधकों को रिहा नहीं किया जाता, तो युद्ध विराम रद्द कर दिया जाएगा।

  • 11 Feb 2025 8:36 AM IST

    पेरिस पहुंचने पर पीएम मोदी का राष्ट्रपति मैक्रों ने किया स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गले लगाकर शानदार और हार्ट वॉर्मिंग स्वागत किया।

  • 11 Feb 2025 8:34 AM IST

    माफी मांगने के बाद भी ट्रोल हो रहे रणवीर इलाहाबादिया

    पोस्ट कर रणवीर इलाहाबादिया ने भले ही अपने भद्दे कमेंट के लिए माफी मांग ली हो लेकिन अभी भी सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वजह से सेव फ्यूचर जेनरेशन एक्स पर ट्रेंड कर रहा है।

  • 11 Feb 2025 8:29 AM IST

    अमेरिका के 6 सांसदों ने अडाणी समूह पर बाइडेन के एक्शन के जांच की करी मांग

    अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों ने अपने पत्र में कहा कि भारत दशकों से अमेरिका का एक अहम सहयोगी रहा है। दोनों देशों के रिश्ते राजनीति, व्यापार और अर्थशास्त्र से भी काफी ऊपर हैं। लेकिन यह ऐतिहासिक साझेदारी बाइडेन प्रशासन के कुछ अविवेकपूर्ण फैसलों की वजह से खतरे में पड़ गई हैं।

Created On :   11 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story