Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 11 Feb 2025 8:22 AM IST
फ्रांस में एआई समिट में होंगे पीएम मोदी शामिल
पीएम मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
- 11 Feb 2025 8:15 AM IST
अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने दिखाई 'मेक इन इंडिया' की ताकत
एयरो इंडिया 2025 में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने व्हीकल माउंटेड काउंटर ड्रोन सिस्टम प्रदर्शित किया है। यह डिफेंस उपकरण 15 किलोमीटर तक डिटेक्ट कर सकता है, जबकि 10 किलोमीटर तक न्यूट्रलाइज कर सकता है।
- 11 Feb 2025 8:05 AM IST
अमेरिका के दौरे पर पीएम मोदी, ट्रंप के साथ होगी मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अवैध प्रवासन पर नकेल कसने की कसम खाई है, जो उनके राष्ट्रपति चुनाव अभियान का मुख्य मुद्दा भी रहा है। इसी के तहत हाल ही में 104 भारतीय प्रवासियों को जिस तरह से भारत भेजा गया है। उस लेकर पीएम मोदी और ट्रंप में बातचीत होने की पूरी संभावना है।
Created On :   11 Feb 2025 8:00 AM IST