Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 11 Feb 2025 11:34 AM IST
दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री और विधायकों से करेंगे मुलाकात
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के अन्य विधायकों से मुलाकात करेंगे।
- 11 Feb 2025 11:27 AM IST
CM योगी का बयान
जिन्होंने जीवन भर VVIP ट्रीटमेंट लिया, वो कुंभ को लेकर नकारात्मकता फैला रहे: CM योगी
- 11 Feb 2025 11:10 AM IST
इंडियाज गॉट लेटेंट शो विवाद
रणवीर इलाहाबादिया समेत 5 पर FIR दर्ज, यूट्यूबर ने हटाया वीडियो, NHRC ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
- 11 Feb 2025 11:06 AM IST
इंडियाज गॉट लेटेंट शो विवाद
रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना से मुंबई पुलिस ने किया संपर्क, अपना पक्ष रखने के लिए कहा
- 11 Feb 2025 11:01 AM IST
निर्वासन पर चर्चा की मांग
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव, US से जारी निर्वासन पर चर्चा की मांग
- 11 Feb 2025 10:26 AM IST
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी
- 11 Feb 2025 10:21 AM IST
स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव, US से जारी निर्वासन पर चर्चा की मांग
- 11 Feb 2025 10:14 AM IST
आप विधायक बीजेपी के संपर्क में? कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा दावा
पंजाब के आप विधायकों के दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलने और आप विधायकों के भाजपा और कांग्रेस के संपर्क में होने की खबरों पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा का खरीद-फरोख्त और पार्टियों को तोड़ने का इतिहास रहा है- हमने महाराष्ट्र में भी ऐसा देखा है। वे पंजाब में भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, हम पार्टियों को तोड़ने में विश्वास नहीं रखते। हमारी पार्टी का राज्य नेतृत्व वहां की स्थिति पर नजर रख रहा है।
Created On :   11 Feb 2025 8:00 AM IST