Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 12 April 2025 1:02 AM IST
स्विंग के जादूगर को मिलेगा क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान का ईनाम
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को देश का सबसे बड़ा सम्मान दिया जाने वाला है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी को खेल में बड़े योगदान के लिए इस पुरसकार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें, एंडरसन वर्ल्ड क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। क्रिकेट के टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने कुल 704 शिकार किए हैं। जानकारी के लिए बता दें, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने पद से इस्तीफे के समय कुछ लोगों को पुरस्कृत करने का ऐलान किया था। इनमें नाईटहुड सम्मान के लिए पूर्व गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम भी शामिल किया गया था। पूर्व पीएस ऋषी सुनक की इस सूची में एंडरसन इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें ये सम्मान दिया जाने वाला है।
- 12 April 2025 12:33 AM IST
पटियाला ऑफिस में बैठकर मारी पांच गोलियां, आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के पटियाला जिले में हुए एक सनसनीखेज कत्ल की गुत्थी पुलिस ने घटना के महज छह घंटे में सुलझा ली। गुरुवार रात पुराने बस स्टैंड के पास 55 वर्षीय महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल गाड़ी और हथियार भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।
- 12 April 2025 12:01 AM IST
सोशल मीडिया पर धोनी के विकेट पर मचा बवाल
माही के विकेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्हें आउट देने के अंपायर के फैसले पर कई पूर्व खिलाड़ियों से लेकर उनके फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। दरअसल, मैच में कैप्टन कूल टीम के लिए 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। इस दौरान वह केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लैट गए थे। सुनील नारायण की गेंद पर वह एलबीडबल्यू आउट हो गए थे। उन्हें ग्राउंड अंपायर ने आउट करार दिया था। जिसके बाद माही ने डीआरएस लिया था। लेकिन थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट ही करार दिया था। लेकिन बवाल इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि गेंद जब बैट के पास से गुजरी थी तब स्क्रीन पर स्पाइक्स नजर आई थी। लेकिन इसके बावजूद अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला था।
- 11 April 2025 10:58 PM IST
हिमाचल प्रदेश कंगना रनौत ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समितियां (दिशा) बैठक की अध्यक्षता की।
- 11 April 2025 10:28 PM IST
IPL 2025 - KKR ने 8 विकेटों से दर्ज की जीत
आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेटों से जी हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच चेपॉक के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने 9 विकेट गंवाकर केवल 103 रन ही बना सकी थी। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.1 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते ही जीत अपने नाम कर ली।
- 11 April 2025 10:01 PM IST
पिता की अस्थियों का विसर्जन कर लौटे धर्मेंद्र प्रधान ने पुरी में किया अनुष्ठान
अपने दिवंगत पिता देवेंद्र प्रधान की अस्थियों का विसर्जन कर लौटे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार को अपने भाई सौमेंद्र प्रधान के साथ ओडिशा के पुरी पहुंचे। दोनों भाइयों ने अपनी पत्नियों के साथ स्वोस्ती होटल के पास अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देते हुए फल चढ़ाए और समुद्र से पवित्र जल छिड़का।
- 11 April 2025 9:21 PM IST
बिहार राजद विधायक के घर पुलिस की छापेमारी
बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी हुई। इस दौरान 10.5 लाख रुपए नकद, 77.5 लाख रुपए के ब्लैंक चेक, जमीनों के दस्तावेज समेत छह पेन ड्राइव और एक वॉकी-टॉकी बरामद हुए।
- 11 April 2025 8:58 PM IST
उदयन माने ने 68 के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बनाई
ओलंपियन उदयन माने ने अहमदाबाद के कलहार ब्लूज एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब में खेली जा रही 2 करोड़ रुपये की इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2025 में शुक्रवार को तीसरे राउंड के बाद चार अंडर 68 का स्कोर बनाकर दो शॉट की बढ़त बनाते हुए कुल 14 अंडर 202 का स्कोर बनाया।
- 11 April 2025 8:35 PM IST
शी चिनफिंग वियतनाम, मलेशिया और कंबोडिया की यात्रा करेंगे
चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 14 अप्रैल से 18 अप्रैल तक वियतनाम, मलेशिया और कंबोडिया की राजकीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि यह यात्रा राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इस साल की प्रथम यात्रा होगी, जो चीन और वियतनाम, मलेशिया, कंबोडिया तथा चीन-आसियान संबंध के समग्र विकास के लिए बड़ा महत्व रखती है और क्षेत्र यहां तक कि पूरे विश्व की शांति व विकास में नई प्रेरणा प्रदान करेगी।
- 11 April 2025 8:21 PM IST
IPL 2025 - खत्म हुआ 10 ओवरों का खेल
मुकाबले में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। अपने होमग्राउंड पर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की हालत बेहद खराब दिखाई दे रही है। टीम ने 10 ओवरों में केवल 61 रन बनाए हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने अपने तीन बल्लेबाजों के विकेट भी गंवा दिए हैं।
Created On :   11 April 2025 8:00 AM IST