Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 10 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
10 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 11 April 2025 12:10 AM IST

    26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया

    26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया। अमेरिका द्वारा प्रत्यर्पण के बाद वह आज भारत पहुंचा। दिल्ली में NIA मुख्यालय के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। NIA ने उसे विशेष NIA कोर्ट में पेश किया है। उसकी हिरासत की कार्रवाई पर बहस चल रही है।

  • 10 April 2025 11:15 PM IST

    बिहार में तेज आंधी-बारिश और वज्रपात ने बरपाया कहर, 25 लोगों की मौत, नालंदा हुआ ज्यादा प्रभावित

    बिहार के कई जिलों में गुरुवार शाम को भीषण आंधी के बाद भारी बारिश हुई। इस दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की भी घटना देखने को मिली। जिसके चलते कुल 25 लोगों की मौत हो गई है। इसमें नालंदा काफी ज्यादा प्रभावित रहा है। यहां कुल 18 लोगों की मौत हुई है। वहीं, सीवान में 2, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    नालंदा में तेज आधी के चलते नगमा गांव में मंदिर के पास गुरुवार शाम को एक बड़ा पेड़ गिर गया। जिसक चलते पेड़ के नीचे कई लोग दब गए और 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

  • 10 April 2025 11:02 PM IST

    IPL 2025 - DC ने 6 विकेटों से RCB को दी मात

    आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेटों से जीत हासिल की। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रनों का टारगेट खड़ा किया था। इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 विकेटों के नुकसान पर 13 गेंद शेष रहते ही बाजी मार ली। टीम की इस शानदार जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की अहम भूमिका रही। उन्होंने टीम के लिए नाबाद रहकर 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

  • 10 April 2025 10:39 PM IST

    आने वाली पीढ़ियों को अच्छे जल संसाधन प्रदान करने का एक अच्छा प्रयास है- मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल

    मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं, उन्होंने 30 मार्च से 30 जून तक 'जल गंगा संवर्धन अभियान' की घोषणा की है।MNREGA परिषद और आर्ट ऑफ लिविंग ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, दो चीजें इसका हिस्सा हैं, चंदेला और बुंदेला तालाबों का रखरखाव और नदियों का पुनरोद्धार, यह हमारे स्तर को बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को अच्छे जल संसाधन प्रदान करने का एक अच्छा प्रयास है।"

  • 10 April 2025 10:21 PM IST

    IPL 2025- 10 ओवरों के बाद DC का स्कोर

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में आरसीबी के दिए 164 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेटों के नुकसान पर 66 रन बनाए हैं। उन्हें अब भी जीत के लिए 60 गेंदों में 98 रनों की जरूरत है। 

  • 10 April 2025 10:12 PM IST

    तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर मेजर जनरल ध्रुव सी. कटोच का बयान

    मेजर जनरल ध्रुव सी. कटोच(सेवानिवृत्त) ने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर कहा, "वह(तहव्वुर राणा) पाकिस्तान से है लेकिन वह एक कनाडाई नागरिक है। उसे(तहव्वुर राणा) वापस लाना एक कठिन काम था। पाकिस्तान और अन्य देशों में ऐसे बहुत से लोग थे जो नहीं चाहते थे कि वह वापस आए। इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक राजनीतिक जीत है, यह इस सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति थी।"

  • 10 April 2025 9:54 PM IST

    बिहार में तेज हवाएं चली, नालंदा जिले में 6 लोगों की मौत

    बिहार के नालंदा SDM वैभव काजले ने बताया- आज प्राकृतिक आपदा के कारण 6 लोगों की मृत्यु हो गई, जिला प्रशासन जुटा है और प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है। लोगों से अनुरोध है कि अगर कोई परेशानी हो तो आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक पुराना पेड़ मंदिर पर गिर गया और उसके नीचे कुछ लोग दब गए, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। 2-3 लोग घायल हैं, उनका इलाज जारी है।

  • 10 April 2025 9:33 PM IST

    IPL 2025 - टारगेट का पीछा करने उतरी DC

    एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेटों के नुकसान पर 163 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 164 रनों का टारगेट सेट किया। अब दिल्ली कैपिटल्स इस टारगेट का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। दिल्ली की टीम की ओर से फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर मैकगार्क ने पारी की शुरुआत की है। 

  • 10 April 2025 8:48 PM IST

    IPL 2025 - किंग कोहली ने रचा इतिहास

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार 10 अप्रैल को खेले जा रहे मुकाबले में इतिहास रच दिया है। दरअसल, कोहली आईपीएल इतिहास में 1000 बाउंड्री लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में किंग कोहली आरसीबी की पारी की शुरुआत करने मैदान में आए थे। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से टीम के लिए 22 रन बनाए। 

  • 10 April 2025 8:19 PM IST

    IPL 2025 - RCB ने 10 ओवरों में गंवाए 4 विकेट

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम की हालत बेहद खराब दिखाई दे रही है। मुकाबले में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में टीम ने 91 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। 

Created On :   10 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story