Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 10 April 2025 7:58 PM IST
IPL 2025 - RCB को पॉवर प्ले में लगा दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पॉवर प्ले के दौरान दूसरा झटका लगा। छठे ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार ने बल्लेबाज देवदत्त पाडिक्कल को आउट किया। इस दौरान देवदत्त टीम के लिए केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। पॉवर प्ले भी खत्म हो चुका है। इस वक्त तक बल्लेबाजी कर रही आरसीबी ने 2 विकेटों के नुकसान पर 64 रन बनाए हैं।
- 10 April 2025 7:49 PM IST
IPL 2025 - RCB को लगा पहला झटका
आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट के विकेट के तौर पर पहला झटका लगा। सॉल्ट रन आउट हुए। सॉल्ट ने टीम के लिए तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
- 10 April 2025 7:29 PM IST
दोनों टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
मनोज एस भंडागे, जैकब बेथेल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, स्वप्निल सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स
अभिषेक पोरेल, दर्शन नालकंडे, समीर रिज़वी, करुण नायर, डोनोवन फरेरा।
- 10 April 2025 7:14 PM IST
Chhindwara News: भीषण हादसा..टायर फटने से पलटी कार, दो महिलाओं की मौत
पांढुर्ना के जाटलापुर से लिंगा के बीच बुधवार दोपहर एक भीषण सडक़ हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार कार का टायर फट गया था। टायर फटते ही स्टेरिंग भी लॉक हो गया और अनियंत्रित कार सडक़ किनारे खंती में जा गिरी।
- 10 April 2025 7:14 PM IST
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स
फाफ डू प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
- 10 April 2025 7:14 PM IST
Chhindwara News: आईपीएल..कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन सटोरी, तीन फरार
आईपीएल क्रिकेट सीजन शुरू होने के साथ मोबाइल पर आईडी लेकर सट्टा खेलने और खिलाने वाले सक्रिय हो गए है। कोतवाली पुलिस ने सट्टा कारोबार में लिप्त तीन सटोरियों को पकड़ा है, इनमें दो सटोरी सिवनी के है। वहीं आईडी देने वाले तीन सटोरी फरार है।
- 10 April 2025 7:13 PM IST
IPL 2025 - DC ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी
आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आरसीबी के होमग्राउंड यानी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत लिया है जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- 10 April 2025 7:13 PM IST
Chhindwara News: शहर में तेजी से फैल रहा आईपीएल सट्टे का कारोबार
आईपीएल क्रिकेट सीजन शुरू होने के साथ शहर में क्रिकेट सट्टा कारोबार चरम पर पहुंच गया है। ऐसे ही सट्टा कारोबारी कोतवाली थाना क्षेत्र में सक्रिय है। शहर के बीच अल्लू, ऋषभ और बरारीपुरा में संजू आईपीएल सट्टा खिला रहे है।
- 10 April 2025 7:12 PM IST
Chhindwara News: ये कैसा खेल..महज दस पैसे में पानी की बोतल और पाउच
महज दस पैसे में आधा लीटर पानी की पैक्ड बोतल और इतने में ही पानी का पाउच भी उपलब्ध हो रहा है। महंगाई के इस दौर में पाऊच और पानी बोतल की यह दर चौंका सकती है, लेकिन यह सच है।
- 10 April 2025 7:12 PM IST
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में झमाझम हुई बारिश, ओले भी बरसे, हजारों क्विंटल गेहूं भीगा
बीते दो दिनों से बादलों का डेरा आसमान में मंडरा रहा था। मंगलवार को हल्की बूंदाबादी के बाद बुधवार दोपहर तेज हवाओं के बीच बारिश के साथ ओले भी गिरे।
Created On :   10 April 2025 8:00 AM IST