Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
05 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 5 Feb 2025 10:06 AM IST

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

    साउथ एक्सटेंशन  के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर अपना वोट डालेंगे। लोकतंत्र में अपने विचार व्यक्त करने का यही सबसे अच्छा माध्यम है। सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। किसी भी तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए।

  • 5 Feb 2025 9:59 AM IST

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

    सेंट्रल दिल्‍ली- 6.67%

    ईस्‍ट दिल्‍ली- 8.21%

    नई दिल्‍ली- 6.51%

    नॉर्थ दिल्‍ली- 7.12%

    उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली- 10.70%

    उत्‍तर पश्चिम दिल्‍ली- 7.66%

    शाहदरा-  8.92%

    दक्षिण दिल्‍ली- 8.43%

    दक्षिण पूर्व दिल्‍ली- 8.36

    दक्षिण पश्चिम दिल्‍ली- 9.34%

    पूर्वी दिल्‍ली-  6.76%

  • 5 Feb 2025 9:53 AM IST

    दिल्ली में कितनी वोटिंग?

    सुबह 9 बजे तक 8.10 परसेंट वोटिंग हुई। 

  • 5 Feb 2025 9:51 AM IST

    स्वाति मालीवाल ने किया मतदान

    राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं सबसे अपील करती हूं, खासकर युवाओं से कि ज्यादा से ज्यादा लोग बाहर आएं और अपना वोट डालें। दिल्ली की जनता बहुत समझदार है और वे सोच-समझकर ही मतदान करेगी। बहरहाल ये जरूरी है कि अधिक से अधिक मतदान हो। 

  • 5 Feb 2025 9:44 AM IST

    सीएम आतिशी ने की अपील

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा कि मैंने कालका मैया का आशीर्वाद लिया है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली के लोग धर्मयुद्ध में काम, सच्चाई, अच्छाई को अपना वोट जरूर देंगे।

  • 5 Feb 2025 9:38 AM IST

    सीएम आतिशी ने किया मतदान

     दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में मतदान किया। 

  • 5 Feb 2025 9:35 AM IST

    प्रवेश वर्मा ने डाला वोट

    नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

  • 5 Feb 2025 9:27 AM IST

    प्रेसिडेंट ने किया मतदान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय जाकर अपना वोट डाला और इंक लगी उंगली दिखाई। 

  • 5 Feb 2025 9:19 AM IST

    दिल्ली उपराज्यपाल ने किया मतदान

    दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

  • 5 Feb 2025 9:08 AM IST

    'केजरीवाल हारेंगे...,' रमेश बिधूड़ी

    कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली के लोग राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए वोट करने जा रहे हैं। पिछले 10 सालों में उन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है, पीएम मोदी देश के बाकी हिस्सों की तरह दिल्ली का विकास करना चाहते हैं। मैं लोगों से दिल्ली के विकास के लिए वोट करने की अपील करता हूं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी, ये सभी चुनाव हारने जा रहे हैं। 

Created On :   5 Feb 2025 7:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story