Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
05 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 5 Feb 2025 9:05 AM IST

    मनीष सिसोदिया ने किया मतदान

    आम आदमी पार्टी नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया भी यहीं मतदान कर रही हैं।

  • 5 Feb 2025 9:00 AM IST

    सीएम आतिशी आवास से रवाना

    दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी अपने आवास से निकल रही हैं।  कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने इस सीट से अपने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है।

  • 5 Feb 2025 8:55 AM IST

    बांसुरी स्वराज ने डावा वोट

    दिल्ली चुनाव के लिए वोट डालने के बाद, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज दिल्ली में लोकतंत्र का उत्सव है और मैं राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें ताकि दिल्ली विकसित राष्ट्र की विकसित राजधानी बन सके। आप देखेंगे, 8 फरवरी को केवल कमल ही खिलेगा। 

  • 5 Feb 2025 8:49 AM IST

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

     गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

  • 5 Feb 2025 8:39 AM IST

    राहुल गांधी ने डाला वोट

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली चुनाव के लिए अपना वोट डाला। 

  • 5 Feb 2025 8:29 AM IST

    अब तक किन नेताओं ने डावा वोट

    कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपना वोट डाला है।

  • 5 Feb 2025 8:24 AM IST

    राहुल गांधी पहुंचे मतदान केंद्र

    लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पहुंचे।

  • 5 Feb 2025 8:22 AM IST

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 अपडेट

    पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने मोती बाग स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

  • 5 Feb 2025 8:16 AM IST

    दिल्ली हज कमेटी अध्यक्ष ने की वोट डालने की अपील

    दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने वोट डालने के बाद कहा कि मैंने दिल्ली के विकास और एक विकसित दिल्ली के लिए अपना मतदान किया है। मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि कृपया अपने घरों से बाहर निकलिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 

  • 5 Feb 2025 8:12 AM IST

    बीजेपी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने किया मतदान

    मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Created On :   5 Feb 2025 7:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story