रेलवे ने दिव्यांग लोगों को दी नई सौगात, सफर होगा बेहद आसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में लम्बी यात्रा तय करने के लिए रेल यात्रा को सबसे सस्ता साधन माना जाता है और सच भी यही है कि देश के अधिकतर यात्री लम्बी दूरी तय करने के लिए रेल यात्रा का ही सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार लम्बा सफर होने के कारण यात्रियों के बहुत सी तकलीफों से गुजरना पड़ता है। इसलिए भारतीय रेलवे भी यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेल नियमों में बदलाव करती रहती है। ऐसे ही रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए नया कदम उठाया है।
जिसमें रेलवे ने लोअर बर्थ विकलांग यात्रियों के लिए रिजर्व कर दिया है। दरअसल भारतीय रेलवे ने यह बदलाव विकलांगों को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी को देखते हुए किया है। इससे दिव्यांगो का सफर आरामदायक होगा। इस सुविधा का लाभ केवल विकलांग ही नहीं बल्कि उनकी देखरेख करने वाले के लिए भी है।
किस तरह अलॉट की गई हैं सीटें
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, रेलवे ने विकलांग के लिए स्लीपर क्लास में 4 सीटें निर्धारित की हैं। जिसमें दो नीचे की सीटें और दो बीच की सीटें दिव्यांगों और उनके साथ आने वाले अटेंडेंट के लिए रिजर्व होगी। वहीं थर्ड एसी में विकलांग के लिए 2 वर्ग आरक्षित किए गए हैं। जिसमें 1 सीट लोअर और 1 मिडिल बर्थ होगी।
केवल दो तरह की ट्रेनों में कर सकते है सफर
भारतीय रेलवे ने दिव्यांग यात्री के लिए यह सुविधा केवल एक्सप्रेस ट्रेनों और मेल ट्रेनों में लागू की है। एसी चेयर कार ट्रेनों में विकलांगों के लिए 2 सीट आरक्षित होती हैं। अब दिव्यांगों के लिए गरीब रथ ट्रेनों में 2 लोअर बर्थ और 2 अपर बर्थ की सीटें आरक्षित हैं। इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रीयों को उचित किराया देना होगा।
Created On :   14 April 2023 10:01 PM IST