जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन में सेना के पोर्टर की मौत, 3 को बचाया

- बर्फ की चट्टान गिरने से चार पोर्टर उसके नीचे दब गए
- सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को हिमस्खलन हुआ। जिसमें सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य को बचाया लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शाहपुर सेक्टर से पहले एक जगह पर बर्फ की चट्टान गिरने से चार पोर्टर उसके नीचे दब गए। बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई की और बर्फ से सभी पोर्टरों को बाहर निकाल लिया, जहां सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक पोर्टर की मौत हो गई।
चार जवान लापता
पिछले साल दिसंबर में हिमस्खलन की दो घटना बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में हुई। इस हिमस्खलन में चार जवान लापता हो गए थे।
सियाचिन के हिमस्खलन में जवान शहीद
वहीं पिछले वर्ष नवंबर में दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में लगभग 18,000 फीट की ऊंचाई पर सेना का गश्ती दल हिमस्खलन का शिकार हो गया था। इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।
Created On :   8 Jan 2020 9:07 AM IST