हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: विनेश के कांग्रेस में शामिल होने पर बौखलाए BJP नेता बृजभूषण, कहा- बेटियों के अपमान के दोषी बजरंग और विनेश हैं

विनेश के कांग्रेस में शामिल होने पर बौखलाए BJP नेता बृजभूषण, कहा- बेटियों के अपमान के दोषी बजरंग और विनेश हैं
  • विनेश पर लगाया जूनियर खिलाड़ियों के हक मारने का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले रेस्लर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिव होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजभूषण शरण सिंह भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि वह बेटियों का अपमान करने के दोषी नहीं हैं। अगर कोई बेटियों का अपमान करने का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, वह आंदोलन खिलाड़ियों का नहीं था बल्कि कांग्रेस का था।

बीजेपी नेता सिंह ने कहा- हरियाणा खेल के क्षेत्र में भारत का मुकुट है और जिस तरह इन्होंने कुश्ती गतिविधियों को लगभग 2.5 साल तक रोक दिया। क्या यह सच नहीं है कि बजरंग एशियाई खेलों में बिना ट्रायल के चले गए? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती के विशेषज्ञ हैं। मैं विनेश फोगट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में 2 भार श्रेणियों में ट्रायल दे सकता है? इसमें आपने हक नहीं मारा? क्या क्या वजन मापने के बाद 5 घंटे के लिए ट्रायल रोके जा सकते हैं? आप कुश्ती जीतकर नहीं गई थी बल्कि चीटिंग करके गई थी, जूनियर खिलाड़ियों का हक मारकर वहां गई थीं। भगवान ने आपको उसी की सजा दी है।

बेटियों के अपमान का दोषी मैं नहीं- सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- मैं बेटियों का अपमान करने का दोषी नहीं हूं। अगर कोई बेटियों का अपमान करने का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं। और जिसने इसकी पटकथा लिखी, भूपेंद्र हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार है। अगर बीजेपी मुझसे हरियाणा चुनाव में प्रचार-प्रसार करने को कहेगी, तो मैं जा सकता हूं। एक दिन कांग्रेस को इसका पछतावा होगा।

यह भी पढ़े -राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत आयोजित

कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता ने कहा- वह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं था बल्कि वह कांग्रेस का आंदोलन था। अब ये स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस ने हमारे खिलाफ षड़यंत्र किया। हरियाणा की जनता को मैं कहना चाहता हूं कि बजरंग या विनेश ने लड़कियों के सम्मान के लिए आंदोलन नहीं किया था बल्कि राजनीति के लिए इन्होंने महिलाओं का इस्तेमाल किया और महिलाओं का इस्तेमाल किया और महिलाओं का अपमान किया। यह बेटियों के सम्मान के लिए नहीं, पर राजनीति के लिए आंदोलन कर रहे थे।

Created On :   7 Sept 2024 3:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story