एलन मस्क के सपनों पर भी पड़ा युद्ध का असर, अब नहीं कर पाएंगे इस इच्छा को पूरा!

- टेस्ला के मुख्य कार्यकारी है एलोन मस्क
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे विवाद ने अब जंग का रूप ले लिया है। रूस का यूक्रेन पर लगातार हमला जारी है। आज जंग का 12 वां दिन है। इस जंग ने केवल यूक्रेन और रूस को ही नहीं बल्कि दुनिया को भी प्रभावित किया है। कुछ देशों को इसका फायदा दिखाई दे रहा है तो कुछ देशों को इससे भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही इस युद्ध में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के साथ ही करोड़ो लोगों के सपने भी चकनाचूर होते दिखाई दे रहा है।
कच्चे माल की बढ़ती लागत
आपको बता दें टेस्ला के मुख्य कार्यकारी एलन मस्क का सपना है कि वह किफायती इलेक्ट्रिक वाहनों को लोगों के लिए उपलब्ध करायेंगे। लेकिन उनके इस सपने पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसकी मुख्य वजह है यह युद्ध।
इंडस्ट्री एक्सपर्ट की माने तो निकल, लिथियम और अन्य मटेरियल की कीमतें अब लगातार बढ़ रही हैं। इलेक्ट्रिक बैटरी को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि इनकी कीमतें लगातार कम हो रही थी लेकिन अब कीमतों में तेजी से अछाल देखा जा रहा है। इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी एक अहम हिस्सा तो होती ही है साथ ही यह अधिक महंगी भी होती है। एक्सपर्ट कह रहे है कि यही दौर चलता रहा तो इस टेक्नोलॉजी को अपनाने में बड़ा झटका लग सकता है। आपको बता दें दुनिया के निकल उत्पादन में रूस में 7 प्रतिशत निकल का उत्पादन होता है। इस युद्ध के चलते इसकी कीमत लगभग 10 साल के उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही लीथियम कीमतों में भी देखी जा रही है।
Created On :   7 March 2022 7:54 PM IST