आगामी स्मार्टफोन: Vivo T4x 5G भारत में जल्द ही होगा लॉन्च, कीमत और उपलब्धता की हुई पुष्टि

Vivo T4x 5G भारत में जल्द ही होगा लॉन्च, कीमत और उपलब्धता की हुई पुष्टि
  • इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी
  • इसकी कीमत 15,000 रुपए से कम होगी
  • स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) भारत में अपनी टी सीरीज के लेटेस्ट हैंडसेट को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस आगामी फोन का नाम टी4एक्स 5जी (T4x 5G) है। एक आधिकारिक टीजर से पता चलता है कि स्मार्टफोन अगले कुछ दिनों में देश में लॉन्च हो सकता है। इसकी संभावित प्राइज रेंज का भी संकेत भी दिया गया है और आगामी मॉडल की उपलब्धता की जानकारी की पुष्टि की गई है।

आपको बता दें कि, बीते दिनों इस हैंडसेट को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें हैंडसेट के बारे में कई अहम जानकारी जैसे कीमत, स्पेसिफिकेशन और संभावित लॉन्च टाइमलाइन ऑनलाइन की जानकारी दी गई थी। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी अन्य जानकारी...

Vivo T4x 5G भारत में कब होगा लॉन्च?

कंपनी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Vivo T4x 5G को लेकर एक पोस्ट किया गया है। इससे पुष्टि होती है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। आने वाले हैंडसेट में अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होने की जानकारी दी गई है। टीजर में एक फटनोट से पता चलता है कि फोन में संभवतः 6,500mAh की बैटरी होगी।

Vivo T4x 5G की प्राइज रेंज और उपलब्धता

वीवो द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में Vivo T4x 5G की प्राइज रेंज का संकेत भी दिया गया है, जिसके अनुसार इसकी कीमत 15,000 रुपए से कम होगी। इसके अलावा यहां उपलब्धता की पुष्टि भी की गई है। पोस्ट के अनुसार, इसे 20 फरवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo T4x 5G के प्रमोशनल पोस्टर से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन देश में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, Vivo India ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट के लिए Flipkart माइक्रोसाइट भी लाइव है। हालाँकि, इसमें हैंडसेट के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है।

Vivo T4x 5G की लीक डिटेल

बीते दिनों इस फोन को लेकर डिटेल लीक हुई थी। जिसके अनुसार, फोन को भारत में प्रोटो पर्पल और मरीन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसमें अलग-अलग नोटिफिकेशन दिखाने के लिए डायनामिक लाइट फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

Created On :   17 Feb 2025 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story