आगामी गैलेक्सी फोन: Samsung Galaxy F55 5G भारत में 17 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Samsung Galaxy F55 5G भारत में 17 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म
  • 17 मई 2024 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • Galaxy F55 5G की कीमत 30 हजार से कम होगी
  • फ्लिपकार्ट पर फोन के लिए लैंडिंग पेज लाइव हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग (Samsung) ने अपने आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी एफ55 5जी (Galaxy F55 5G) की लॉन्चिंग को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस फोन को इसी महीने भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की है, जिसके अनुसार Samsung Galaxy F55 5G को 17 मई 2024 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com के अलावा ई- कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने और क्या दी अपने हैंडसेट को लेकर जानकारी, आइए जानते हैं...

Samsung Galaxy F55 5G

सैमसंग ने Galaxy F55 5G की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। साथ ही फोन की कीमत को लेकर कहा है कि, इसे 30 हजार रुपए से कम में बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि, यहां स्पष्ट कीमत नहीं बताई है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर फोन को लेकर एक पोस्ट किया है। इसमें

लिखा है, सुंदरता के अनूठे स्पर्श के साथ डिजाइन किया गया, बिल्कुल नया #GalaxyF55 5G एक क्लासी वीगन लेदर फिनिश और एक शानदार सैडल स्विंग पैटर्न में #CraftedByTheMasters है। 17 मई, दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है। ₹ 2X999* से शुरू।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर फोन के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है। फोन एप्रीकॉट क्रश और राइसिन ब्लैक कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा।

Galaxy C55 का रिब्रांडेड वर्जन

आपको बता दें कि, गैलेक्सी F55 5G को लेकर लीक के माध्यम से भी जानकारी सामने आ चुकी हैं। लीक रिपोर्ट में Galaxy F55 5G को Galaxy C55 का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है, जिसे बीते सप्ताह अप्रैल में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी C55 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है, जो कि 1,080x2,400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है।

इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। साथ ही 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी इसमें दिया गया है। फोन Snapdragon 7 Gen 1 SoC से लैस है। जबकि, पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Created On :   10 May 2024 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story