आगामी स्मार्टफोन: Redmi Note 14 बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, मिल सकता है स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट

Redmi Note 14 बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, मिल सकता है स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट
  • Redmi Note 14 सीरीज के दो वेरिएंट देखे गए हैं
  • मॉडल नंबर 24094RAD4I के साथ लिस्ट किया है
  • इस फोन में 45W चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी (Redmi) भारत में जल्द ही अपना नया हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। यह फोन नोट सीरीज के तहत लाया जाएगा, जो Redmi Note 13 का सक्सेसर होगा और इसे रेडमी नोट 14 (Redmi Note 14) नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

वहीं 91मोबाइल्स ने चीन की MIIT प्रमाणन वेबसाइट पर Redmi Note 14 सीरीज के दो वेरिएंट देखे हैं। इनमें से एक प्रो मॉडल भी शामिल है। हालांकि, Redmi Note 14 के स्पेसिफिकेशन की अधिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हैंडसेट को पहले चीन की 3C वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, जो इसके जल्द ही लॉन्च होने का संकेत देता है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी नई अपडेट...

सामने आई ये जानकारी

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Redmi हैंडसेट मॉडल नंबर 24094RAD4I के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, यहां इस हैंडसेट का नाम मेंशन नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि, यह Redmi Note 14 के एक वेरिएंट के रूप में आएगा, जिसे हाल ही में चीन के 3C नियामक द्वारा अप्रूव्ड किया गया था, जहां इसे मॉडल नंबर 24094RAD4C के साथ लिस्ट किया गया था।

बैटरी पावर की जानकारी

कहा जा रहा है कि, मॉडल नंबर 24094RAD4C रेडमी नोट 14 प्रो हो सकता है। इसके नाम में C का मतलब हो सकता है कि यह चीन के लिए है। Redmi Note 14 को लेकर सामने आई लीक रिपोर्ट के अनुसा, इसमें 45W चार्जिंग फीचर मिल सकता है, जो Redmi Note 13 की 33W चार्जिंग क्षमता से बेहतर होगा।

लीक और संभावित स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 14 और Redmi Note 14 Pro को लेकर सामने आई लीक रिपोर्ट क अनुसार, इनमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। दोनों में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। साथ ही प्रो मॉडल में अघोषित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 (SM7635) चिपसेट मिल सकता है, जो कि स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 सक्सेसर के रूप में आएगा।

आगामी चिप के गीकबेंच स्कोर पहले ही लीक हो चुके हैं और इसमें 2.5GHz पर क्लॉक किया गया 1 प्राइम कोर, 2.4GHz पर 3 परफॉरमेंस कोर (संभवतः ARM A720) और 1.8GHz पर चलने वाले 4 दक्षता कोर हो सकते हैं। इसमें बेहतर एड्रेनो 810 GPU भी हो सकता है।

Created On :   12 Aug 2024 6:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story