आगामी हैंडसेट: Redmi Note 13 Pro 5G को भारत में जल्द मिलेगा नया कलर वेरिएंट, टिप्सटर ने किया पोस्ट

Redmi Note 13 Pro 5G को भारत में जल्द मिलेगा नया कलर वेरिएंट, टिप्सटर ने किया पोस्ट
  • नोट 13 प्रो जल्द ग्रीन कलर में लॉन्च किया जाएगा
  • ऑलिव ग्रीन, फारेस्ट ग्रीन, मिंट ग्रीन या सेज ग्रीन
  • कलर के अलावा और अन्य कोई बदलाव नहीं होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी रेडमी (Redmi) ने इस साल की शुरुआत में नोट 13 सीरीज (Note 13 Series) को भारतीय बाजार में उतारा था। इस सीरीज में कुल 5 मॉडल है, जिनमें से एक है रेडमी नोट 13 प्रो 5 जी (Redmi Note 13 Pro 5G)। खबर है कि, भारत में इस मॉडल को कंपनी ने जल्द नए कलर वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। हाल ही में एक​ टिप्सटर ने इसको लेकर दावा किया है।

बता दें कि, Redmi Note 13 Pro को आर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक में लॉन्च किया गया था। इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट मिलता है। साथ ही इसमें 200-मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। फिलहाल, जानते हैं नए वेरिएंट को लेकर क्या है जानकारी और क्या हैं इस फोन की खूबियां...

नया कलर ऑप्शन

91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में Redmi Note 13 Pro 5G के ​नए कलर वेरिएंट को लेकर एक टिप्सटर ने जानकारी दी है। टिपस्टर सुधांशु (@Sudhanshu1414) ने लीक जानकारी में कहा है कि, नोट 13 प्रो हैंडसेट जल्द ही ग्रीन कलर में लॉन्च किया जाएगा। इनमें ऑलिव ग्रीन, फारेस्ट ग्रीन, मिंट ग्रीन या सेज ग्रीन में से कोई एक रंग शामिल किया जा सकता है। इस कलर वेरिएंट के बाद भारत में यह स्मार्टफोन कुल 4 रंगों में उपलब्ध होगा।

टिपस्टर ने कहा है कि, Redmi Note 13 Pro 5G के नए कलर वेरिएंट में रंग के अलावा और कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें वर्तमान मॉडल वाले समान सभी स्पेसिफिकेशन मौजूद रहेंगे।

Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो कि 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) का रेजॉल्यूशन देती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8-मेगापिक्सल का सेंसर और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेंसर है।

यह स्मार्टफोन Android 13-आधारित MIUI 14 पर काम करता है। इसमें 12GB तक LPDDR4X रैम के साथ स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। इसमें 5,100mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Created On :   13 Jun 2024 6:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story