आगामी स्मार्टफोन: Redmi 13 4G की डिजाइन, कीमत और कलर ऑप्शन हुए लीक, चेक करें डिटेल

Redmi 13 4G की डिजाइन, कीमत और कलर ऑप्शन हुए लीक, चेक करें डिटेल
  • इस हैंडसेट से जुड़ी लीक लगातार सामने आ रही हैं
  • मीडियाटेक हेलियो G91 अल्ट्रा चिपसेट मिल सकता है
  • Redmi 13 4G पिंक और येलो कलर में उपलब्ध होगा!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी रेडमी (Redmi) अपना नया हैंडसेट रेडमी 13 4जी (Redmi 13 4G) जल्द लॉन्च कर सकती है। इसको लेकर लगातार लीक खबरें सामने आ रही हैं। इस फोन को Redmi 12 4G का सक्सेसर बताया जा रहा है। बीते दिनों इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। वहीं अब इसके कलर ऑप्शन और कीमत की जानकारी लीक हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, आगामी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। साथ ही Redmi 13 4G में मीडियाटेक हेलियो G91 अल्ट्रा चिपसेट भी दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस हैंडसेट से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी है। फिलहाल, जानते हैं इससे जुड़ी लीक के बारे में...

Redmi 13 4G की कीमत और कलर ऑप्शन

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 13 4G को EUR 199 (लगभग 16,500 रुपयए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत में कंपनी हैंडसेट का 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध करा सकती है। वहीं इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 229 (लगभग 19,000 रुपए) हो सकती है।

रिपोर्ट में इसके कलर ऑप्शन की जानकारी भी दी गई है, जिसके अनुसार Redmi 13 4G पिंक और येलो कलर में उपलब्ध होगा। बता दें कि, इससे पहले इस फोन के रेंडर लीक हो चुके हैं, जिसमें इसे ब्लैक और ब्लू कलर में दिखाया गया था।

Redmi 13 4G का डिजाइन

इस आगामी स्मार्टफोन की डिजाइन की बात करें तो इसका रियर पैनल एक गोल, एलईडी फ्लैश सेटअप के साथ नजर आता है। इसके ऊपरी बाएं कोने में दो गोलाकार कैमरा यनिट देखी गई हैं। वहीं फोन के निचले किनारे पर यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक दिखाया गया है। हैंडसेट के दाहिने किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन दिखाई देते हैं, जबकि बाएं किनारे पर सिम ट्रे स्लॉट नजर देता है।

इसके टॉप पर 3.5 मिमी हेडफोन पोर्ट देखा जा सकता है। लीक रेंडर में हैंडसेट को शाइन फिनिश के साथ दिखाया गया है। लीक रेंडर को देखकर पता चलता है कि, इसमें एक फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगी। इसके बेजेल्स काफी मोटे हैं और इसमें सेल्फी के लिए पंच कट आउट डिजाइन दी गई है।

Created On :   27 May 2024 7:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story