आगामी स्मार्टफोन: Oppo Reno 12F 5G और Reno 12F 4G की कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जानिए कितने खास होंगे ये फोन

Oppo Reno 12F 5G और Reno 12F 4G की कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जानिए कितने खास होंगे ये फोन
  • ग्रीन, ग्रे और आरेंज कलर ऑप्शन मिल सकते हैं
  • इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है
  • 32-MP Sony IMX615 फ्रंट सेंसर की उम्मीद है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी ओप्पो अपने दो नए हैंडसेट को बाजार में लाने की तैयारी में है। इनमें से एक 4G और दूसरा 5G हैंडसेट होगा। यहां हम बात कर रहे हैं ओप्पो रेनो 12 एफ की (Oppo Reno 12F), जिसको लेकर लगातार कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। वहीं अब Oppo Reno 12F 5G, और Reno 12F 4G की ऑनलाइन कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

दरअसल, ओप्पो रेनो 12F 5G को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। इससे पता चलता है कि, कंपनी इस फोन को जल्द ही बाजार में उतार सकती है। हालांकि, अब तक कंपनी ने मॉडल की घोषणा नहीं की है और ना ही इसके किसी भी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की है। आइए जानते हैं आगामी हैंडसेट से जुड़ी डिटेल...

टिपस्टर ने किया कीमत और कलर का खुलासा

एक्स यूजर चुन भाई (@chunvn8888) ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें ओप्पो रेनो 12F 4G की लॉन्च कीमत की खुलासा किया है। टिपस्टर के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में ओप्पो का आगामी 4G फोन $300 (लगभग 25,000 रुपए) से कम में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यहां 5G वेरिएंट को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, यह रेनो 12F 4G के करीब हो सकती है। टिपस्टर के अनुसार, Oppo Reno 12F 5G और Reno 12F 4G को तीन रंग विकल्पों- ग्रीन, ग्रे और आरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Reno 12F 4G, 12F 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के इन दोनों आगामी हैंडसेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी टिपस्टर ने दी है। जिसके अनुसार, Reno 12F 5G और Reno 12F 4G में क्रमशः MediaTek Dimensity 6300 और Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट दिया जा सकता है।

टिपस्टर ने Reno 12F 4G और 5G दोनों ही वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलने की बात कही है। जिसमें 50-मेगापिक्सल का OV50D प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल हो सकता है। जबकि, हैंडसेट के फ्रंट कैमरे में 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Created On :   8 Jun 2024 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story